संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
नया अध्याय
सामाजिक जागरूकता की दिशा में अल्मोड़ा पुलिस की प्रभावी पहल किरोली गांव के लोगों को किया जागरूक जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश।
साइबर, नवीन कानून सहित विभिन्न लाभप्रद जानकारियां देकर, नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों /काँलेजों/ नगर/ कस्बा /ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक 15.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट श्री विनोद जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्री धरम सिंह द्वारा किरोली गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामवासियों को विभिन्न लाभप्रद विषयों (ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, नये कानून)पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी।
इस दौरान लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने व अपने परिवारजनों, आस पास के लोगों को भी नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की नशा तस्करी व अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर डायल-112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।









