ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
विधिक जागरूकता अभियान के तहत शरदोत्सव में लगे विधिक स्टाल का किया निरीक्षण।
अल्मोड़ाः सिमकनी मैदान अल्मोड़ा में लगे शरदोत्सव में विभिन्न स्टालों के साथ में विधिक जागरूकता स्टाल भी लगाया गया है। माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को शरदोत्सव मेला, सिमकनी मैदान अल्मोड़ा में विधिक स्टाल का निरीक्षण किया गया व वहां उपस्थित लोगों को नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2015, नि: शुल्क विधिक सहायता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। संबंधित विषयों की विस्तृत जानकारी हेतु पंपलेट भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर वहां अधिकार मित्र दीपा पाण्डे व संदीप सिंह नयाल मौजूद रहे।









