“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के संकल्प के साथ न्याय पंचायतों में पहुँचा प्रशासन।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

           (नया अध्याय)

 

 

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के संकल्प के साथ न्याय पंचायतों में पहुँचा प्रशासन।

 

 

 शिविरों में त्वरित शिकायत निस्तारण, परामर्श और लाभार्थियों को मिली सीधी राहत।

 

 

              अल्मोड़ाः   प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के अनुरूप जनपद की सभी न्याय पंचायतों में कार्यक्रमों का क्रमवार रूप से आयोजन आज से प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में आज जनपद के 11 विकासखंडों की 13 न्याय पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया।

 

मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने न्याय पंचायत सल्लाभाटकोट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जहाँ राजकीय इंटर कॉलेज भल्यूटा में शिविर लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के निर्देश दिए गए।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समाधान किया गया।

 

समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को एक व्हीलचेयर एवं दो छड़ियाँ वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा दो वृद्धावस्था पेंशन तथा एक दिव्यांग पेंशन के नए आवेदन भी प्राप्त किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 33 लोगों को चिकित्सीय परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं। आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा 44 लोगों को परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

 

डेरी विकास विभाग द्वारा 56 लोगों को पशुपालन से संबंधित परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। खाद्य विभाग द्वारा एक यूनिट का निरस्तीकरण किया गया तथा तीन नए यूनिट जोड़ने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग द्वारा 15 भूमि प्रमाणपत्र निर्गत किए गए, साथ ही एक नाम संशोधन का कार्य भी संपादित किया गया।

 

कार्यक्रम में डीएफओ प्रदीप कुमार धौलाखंडी, पुलिस उपाधीक्षक जीडी जोशी, खंड विकास अधिकारी ललित कुमार महावर, मंगल सिंह रावत सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने शिविर का लाभ उठाया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़