ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
नगर क्षेत्र में विकास हमारी सरकार कर रही है लेकिन इसका श्रेय ले रहे हैं विपक्ष के नेता स्थानीय विधायक- बिट्टू कर्नाटक।
अल्मोड़ाः पूर्व दर्जा मंत्री व बीजेपी के नेता बिट्टू कर्नाटक के स्थानीय कार्यालय में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री कर्नाटक ने कहा कि नगर क्षेत्र में सड़कों का नव निर्माण हो या फिर सुधारीकरण काम हो उसे हम या हमारी सरकार कर रही है लेकिन विपक्षी पार्टी (कांग्रेस) के स्थानीय विधायक मनोज तिवारी इस विकास का मुफ्त में श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमरी सरकार कार्ययोजना को सुचारू रूप कर रही है लेकिन विपक्षी विधायक इसमें बार बार रोड़े अटकाने का काम कर रहे हैं और जो काम हम कर रहे हैं उसे वो अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी विधायक हवाबाजी में बात न करें,बल्कि धरातल पर उतर कर जनहित में काम करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि यहां रैलापाली,कर्नाटकखोला, सरकार की आली, विकास भवन तक की लिंक रोड का सुधारीकरण व नवनिर्माण हमारे द्वारा और हमारी सरकार के द्वारा किया जा रहा है जिसे स्थानीय विधायक मनोज तिवारी अपने द्वारा किया गया कार्य बताकर खूद अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर पहली बार नगर निगम बना और बहुत जल्द ही नगर के पटाल बाजार का सुधारीकरण, सौंदर्य करण व अन्य सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार संकल्पबद्ध होकर जनहित में काम कर रही है जिसे आगे और तेज गति से पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में बिट्टू कर्नाटक के साथ नगर अध्यक्ष (बीजेपी) विनीत बिष्ट, नगर महामंत्री देवेन्द्र भट्ट, पार्षद अमित शाह (मोनू), पार्षद अभिषेक जोशी, प्रतिनिधि ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान गौरव काण्डपाल, रेखा आर्या, भगवत आर्य (क्षेत्रपंचायत सदस्य), रमेश चंद्र जोशी, हयात सिंह बिष्ट, कमलेश कर्नाटक, देवेन्द्र कर्नाटक, दिनेश कुमार, हेम जोशी, अभिषेक तिवारी, प्रकाश मेहता आदि लोग मौजूद रहे।









