संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
महिला कोतवाली ने ग्रामीण क्षेत्र में लगायी जागरुकता चौपाल
महिला सुरक्षा, साइबर, नवीन कानून सहित विभिन्न लाभप्रद जानकारियां ग्रामीणों तक पहुंचाई।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में दिनांक. 16.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा मय महिला पुलिस टीम अपर उ0 नि0 बीना दोसाद, म0कानि0 इंद्रा भट्ट जोशी के द्वारा ग्राम घनेली अल्मोड़ा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं एवं अन्य ग्रामीण जनों को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, पोक्सो संबंधी जानकारी, नये आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा प्रावधानों, महिला सुरक्षा 1090, डायल 112, चाईल्ड हेल्प 1098, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने व अपने परिवारजनों, आस पास के लोगों को भी नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की नशा तस्करी व अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी।









