संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय)
FSO रानीखेत ने होटलों/ लीशा डिपो का किया फायर रिस्क निरीक्षण, प्रबंधकों को दिये अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी /फायर स्टेशनों को अग्नि सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण संस्थानों के फायर रिस्क निरीक्षण के निर्देश दिये गये हैं।
दिनांक- 17.12.2025 को नरेन्द्र कुंवर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत श्री उत्तम सिंह द्वारा क्षेत्रांतर्गत रेस्टोरेंट, होटल, लीशा डिपो व विभिन्न संस्थानों का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। समस्त संस्थानों में स्थित अग्निशमन व्यवस्था की कार्यशीलता जांची गई, जिसकी व्यवस्था सन्तोषजनक पाई गई। इस दौरान समस्त प्रबंधकों व उपस्थित स्टॉफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान करते हुए अग्निशमन उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं क्रियाशील अवस्था में रखने हेतु अवगत कराया गया।









