अल्मोड़ा पुलिस ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ आयोजित की जागरूकता गोष्ठी।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश चन्द्र भट्ट

               (नया अध्याय)

 

 

      अल्मोड़ा पुलिस ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थानों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ आयोजित की जागरूकता गोष्ठी।

 

 

 

        अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने कोतवाली रानीखेत व सीओ अल्मोड़ा ने कोतवाली अल्मोड़ा में उपस्थित अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से की मुलाकात।

 

 

 

                     अल्मोड़ाः आज दिनांक 18.12.2024 को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के अध्यक्षता व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के मौजूदगी में कोतवाली रानीखेत, सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के अध्यक्षता में कोतवाली अल्मोड़ा व जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानों में अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के दौरान उपस्थित अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनके मौलिक अधिकारों और केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अल्प संख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाये जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा उनसे संवाद कर समस्याओं व सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल थाना पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया तथा सुझाव पर विचार-विमर्श किया गया। सभी को आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाये रखने व राष्ट्र की एकता व अखण्डता को बनाये रखने की अपील की गयी।

इस दौरान उपस्थित जनों को तीन नये नये कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’,भारतीय साक्ष्य अधिनियम), यातायात नियमों, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर/महिला अपराध, नशे के दुष्परिणामों तथा उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 आदि के बारे में भी जानकारी देकर जागरुक किया गया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़