देश में एक बोर्ड, एक फीस, एक पाठ्यक्रम की नीव है स्नातक संवाद यात्रा-कृष्णा नन्द पाण्डेय

Spread the love

 

संवाददाताः संतोष कुमार चतुर्वेदी

 

देश में एक बोर्ड, एक फीस, एक पाठ्यक्रम की नीव है स्नातक संवाद यात्रा-कृष्णा नन्द पाण्डेय

 

                    (नया अध्याय, देहरादून)

 

             वाराणसीः धरोहर संरक्षण सेवा संगठन के आयाम केसरिया भारत द्वारा स्नातक संवाद यात्रा के प्रथम पड़ाव का आयोजन संस्कृति सभागार शिवम् इंग्लिश स्कूल रामदत्तपुर पाण्डेयपुर में किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वाराणसी खण्ड स्नातक विधान परिषद प्रत्यासी कृष्णा नन्द पाण्डेय ने कहा कि महँगी शिक्षा से देश के 95% लोग अत्यन्त पीड़ा में जीवन जी रहे हैं जिसका परिणाम आज हम सबके सामने है कि कभी अभिभावक तो कभी छात्र आत्महत्या के लिए बिवस हो रहा है, पूरे देश में जिसका निदान केवल  एक बोर्ड, एक फीस, एक पाठ्यक्रम के द्वारा ही किया जा सकता है, बेरोजगार स्नातकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए सरकार द्वारा वर्ष में 100 दिन की रोजगार गारण्टी योजना लागू करना चाहिए, बेरोजगार स्नातकों की व उनके परिवार की सुरक्षा की दृष्टि से सरकार को कम से कम बीस लाख रुपए का दुर्घटना बीमा करवाना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना के बाद उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके, प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षकों से केवल पठन पाठन का ही कार्य कराया जाए, जन गड़ना से मत गड़ना तक व अन्य कार्य बेरोजगार स्नातकों से करवाना चाहिए, यह एक बड़ी समस्या है जिस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए, सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए धरोहर संरक्षण, केसरिया भारत के कार्यकर्ता विगत कई वर्षों से सड़क पर आवाज उठा रहे हैं, ये आवाज जब सदन में उठेगी तभी इस समस्या का समाधान होगा ।

वक्ताओं ने केसरिया भारत के प्रदेश अध्यक्ष गौरिश सिंह ने कहा कि देश में मदरसे पूर्णतया प्रतिबंधित होना चाहिए क्योंकि मुगलों के द्वारा थोपी गई शिक्षा से केवल आतंकवादी व विघटनकारी विचारधारा ही पैदा हो रही है जो राष्ट्र, सनातन संस्कृति घातक है

कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अभिषेक मिश्र ने किया, संचालन गौरव मिश्र ने किया, समापन श्री हनुमान चालीसा पाठ से हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चन्द्रदेव पटेल, राकेश त्रिपाठी, सोनू गोंड, प्रियम मिश्रा, बालगोविंद शर्मा, शुभम पाण्डेय, रामवली पटेल, अशोक पाण्डेय पप्पू, गोविंद जी, सुधीर दीक्षित, सहित गणमान्य युवा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    Spread the love

    Spread the love  आशीष कुमार चौहान (एनएसई  प्रबंध निदेशक एवं सीईओ)                 (नया अध्याय, देहरादून)   भारत का बजट 2026-27 साथ-साथ चल सकते…

    स्मृतियों की राह में कविता.

    Spread the love

    Spread the love  राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर               (नया अध्याय, देहरादून) _____________________ स्मृतियों की राह में कविता. _____________________ कविता नहीं है राख का ढ़ेर …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?