सुश्री सरोज कंसारी
मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत
कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका
समाज-सेविका, नवापारा-राजिम
रायपुर, छत्तीसगढ़।
(नया अध्याय, देहरादून)
“जीवन के आघात हमें केवल वेदना नहीं देते, अपितु अनुभवों से अभिसिंचित कर परिपक्व भी बनाते हैं।” — सुश्री सरोज कंसारी
___________________________________
यह जीवन कोई भार अथवा गम्भीर पहेली नहीं, अपितु एक अविरल यात्रा है। अपने अंतर्मन की ध्वनियों को सुनें, उन्हें आत्मसात कर लें और भागती दौड़ती इस राह में कुछ क्षण ठहरकर केवल प्रेम के पुष्प बिखेरते चलें। आप जिस भी कर्म में प्रवृत्त हों, उसकी सफलता के लिए अति आवश्यक है कि आप उसमें अपने प्राणों का संचार कर दें। स्वयं के कार्यों को मात्र कर्तव्य न समझें, वरन् उनमें अनुराग-प्रेम रखें। प्रत्येक कार्य को प्रसन्नचित्त होकर पूर्ण करें तथा एकाग्रचित्त होकर निरंतर उसमें लीन रहें। जीवन के प्रहार हमें अनुभव की थाती सौंप जाते हैं। टूटना अंत नहीं, वरन् एक सृजन है; क्योंकि दरारों से ही अनुभव का प्रकाश भीतर प्रवेश करता है और हमें पूर्व की तुलना में अधिक गरिमामय बनाता है। अतीत की विषमताओं को हमें अपनी जिजीविषा से कुंदन बनाना है। अस्तित्व में पूर्णता का कोई ठहराव नहीं, जहाँ विनाश क्षणिक है, वहीं विकास एक धैर्यपूर्ण यात्रा है। आशाओं के दीप जलाएं रखें…बिना उजाला नहीं ला सकते हैं, अपने जीवन में। याद रखिए! बुरे हालात में भी मनःस्थिति कमजोर मत किजिए। मन को हमेशा एकाग्र रखिए। जब तक आप खुद के साथ मजबूती से जुड़े हैं आपको कोई भी परिस्थिति नहीं बिखेर सकती है। विपरीत समय में हार मान जाते हैं, दुखी होते हैं तो आंतरिक शक्तियाँ भी दुर्बल धीरे-धीरे होने लगती हैं। जीवन के सारे फैसले स्वस्थ मानसिकता से लें। कर्म से ही जीवन में अच्छे बुरे परिणाम आते हैं। आप सही कार्य के लिए, समय खर्च करते हैं तो सोचिए ! बस, पूरी शक्तियां लगा दें। इसे पूर्ण करने में । ख़ुद की दिशा, मंजिल और उद्देश्य खुद चुनें। और अंत तक मेहनत करें। परेशान करने वाले लोग तो हर जगह मिलेंगे…उनकी बातों को उपेक्षित कर दें। तथा अपने कर्म पथ पर अडिग रहें। जितना हो सके जीवन के प्रति सहजता रखें। जीत के लिए किसी से छल मत करें…बिना किसी से प्रतिस्पर्धा किए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास किजिए। हमारा उद्देश्य औरों को संग लेकर चलने…सभी से जुड़कर रहने और उनके सुख-दुख में सहभागी होना है! तोड़ने वाले जीवन में कभी खुश नहीं रहते हैं तो यह सदा याद रखें कि परिवार, समाज और अपने राष्ट्र के प्रति ख़ुद के कर्तव्यों को नि:स्वार्थ निभाना है। झूठ से सहारे प्राप्त की गईं कोई भी हो.. उपलब्धि व्यर्थ हैं। अंतर्युद्ध की स्थिति बेहद नुकसान देह होती है। कोई बात आपको चुभ रही तो कह दें। लेकिन किसी भी हालात मन को, निराशा के गर्त न ले जाइए। जीवन मोहलत नहीं देती है जितने आप सपने सजा लेते हैं। बस, इस अनमोल क्षण में जो है उसे स्वीका कर हर एक लम्हों में खुशियां भरें। अति से बचें.. ज़्यादा की चाह में जो है उसे भी हम खो देते हैं। संयमित और शांत रहने की कोशिश किजिए। सर्वगुण संपन्न इंसान की तलाश मत करते रहें। कमी, अच्छाई हर इंसान में है, समझना हमें है…कुछ गलतियों को माफ कर दें…कुछ खुद सुधार लें। जीना है तो सामंजस्य स्थापित कर लें। हम इंसान हैं कभी पूर्ण नहीं हो सकते हैं… पूर्ण केवल परमात्मा होता है। अधूरे ही रहते हैं इच्छाओं को पूर्ण रूप से अंकुश नहीं कर पाते हैं। कहीं न कहीं भोग विलास, लोभ व मोह-माया हमें जकड़ लेती हैं। जीवन के असली सौंदर्य को प्राप्त करना है तो हृदय में केवल प्रेम, दया तथा करुणा रखें…समय के साथ हमारी सोच और स्वभाव में बदलाव होते रहते हैं। सुख हम किसी के साथ भी खड़े हो सकते हैं यह सरल हैं। दुख के हिस्सेदार बनना तथा उसे दूर करना एक महान् कार्य है। बस, औरों की मदद करते रहें… मन खुशियों से ही भीग जाएंगे। जो चाहेंगे वो सब नहीं मिल जाएगा। पर, सच के साथ चलते रहेंगे तो कभी भटकाव नहीं होंगे ।सब फैसले आपके अनुसार ही नहीं होते, कुछ भाग्य का भी खेल है। सुख की चाह तो सभी को होंगी, लेकिन दुख को स्वीकार किए बिना, हम जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ते हैं…भविष्य के सपने को साकार करने के लिए पहले वर्तमान को सुखद बनाइए। निराश मन से किसी भी कार्य की शुरुवात न करें। जो भी करे पहले पर विश्वास किजिए, आशान्वित रहें। आप कर सकते हैं और अच्छा परिणाम भी दे सकते हैं। कोशिश करते रहें…हार और जीत के विष अधिक न सोचेंगे! एक दिन जरूर सफल होंगे। सबसे पहले सुप्त अवस्था से निकलें। भले ही आपमें ख़ुद की ख्वाहिशें को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त योग्यता, क्षमता अथवा वो सुविधा न हो…जो पर उसे पूर्ण करने का मन होना जरूरी है। दुख की परछाइयों से भागें नहीं, उन्हें अपने भीतर के प्रकाश का आधार बनाएँ। सबका हो कल्याण। मानवता सर्वोपरि।
नारी शक्ति, अस्मिता की एक सशक्त प्रतीक,
सादर!







