ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
लंबे समय से बंद पड़ा जन सुविधा केद्र अब होगी सुचारू
अल्मोड़ाः नगर निगम परिसर में स्थित जन सुविधा केद्र में खाता-खतौनी की ऑनलाइन सेवा पिछले काफी समय से ठप पड़ी थी वो अब एक लंबे अंतराल के बाद पुनः शुरू होने जा रही है। यह जानकारी रेवेन्यू बोर्ड द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे को फोन के माध्यम से आधिकारिक रूप से दी गई। यह सेवा पिछले एक साल बंद पड़ी थी, जिससे किसानों, बुजुर्गों और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामूली कार्यों के लिए लोगों को शहर से बाहर जाना पड़ रहा था।
रेवेन्यू बोर्ड के अनुसार पिछले वर्ष हुए साइबर अटैक के बाद जनसुविधा केन्द्र की तकनीकी व्यवस्था प्रभावित हो गई थी, जिसके कारण खाता-खतौनी की ऑनलाइन सेवा बाधित हो गई थी।अब तकनीकी सुधार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जनवरी 2026 तक यह सुविधा पुनः शुरू कर दी जाएगी। सेवा बहाल होने के बाद जनसुविधा केन्द्र में दोपहर बारह बजे तक खाता-खतौनी सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्य संपादित किए जाएंगे, जिससे आम जनता को हो रही परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।
इस जनहित के मुद्दे को सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे जिम्मेदारी के साथ लगातार उठाया।सर्व प्रथम यह मामला कुमाऊं कमिश्नर के संज्ञान में लाया गया, उसके बाद इसे रेवेन्यू बोर्ड को प्रेषित किया गया। इस पूरे प्रकरण में संजय पांडे ने बिना शोरगुल, बिना धरना प्रदर्शन के, केवल तथ्यों, दस्तावेजों और प्रशासनिक संवाद के माध्यम से इसे बहाल करने में सफलता हासिल की। उन्होंने इस विषय पर राजनैतिक दलों की चुप्पी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जो राजनीतिक पार्टियां रोज धरने और प्रदर्शन करती हैं शो ऐसे जनहित के मुद्दे पर मौन रहीं।
अल्मोड़ा की जनता के लिए यह बड़ी राहत वाली खबर है कि अब उन्हें इस काम के लिए इधर उधर नहीं भागना पड़ेगा।









