ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय)
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशामुक्ति का संदेश।
बागेश्वरः पंडित बीडी पाण्डे परिसर बागेश्वर में बीएड प्रशिशुओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम नशामुक्ति के लिए जागरूक किया। उन्होंने अभिनय के माध्यम से नशे से होने वाले नुक़सान, दुष्प्रभाव व बर्बादी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और लोगों से हमेशा नशे दूर रहने की अपील की।
विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज दुबे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिशुओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि नशा करने से पारिवारिक कलह, रिश्तों में बिखराव,आर्थिक नुक्सान व स्वास्थ से संबंधित तमाम परेशानियां होती हैं।
दुबे ने कहा कि युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी है कि व विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश फैलाएं, ताकि हमारा समाज नशे के दुष्परिणामों से बच सके।








