फिरोजपुर में करीब 35 साल पहले बनी पानी की टंकी को नगर कौंसिल द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।

Spread the love

 

राजीव कुमार फिरोजपुर

         (नया अध्याय)

 

 

https://www.transfernow.net/dl/20251223yYLdoqPM

 

 

फिरोजपुर में करीब 35 साल पहले बनी पानी की टंकी को नगर कौंसिल द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। करीब 300 फीट ऊँची यह पानी की टंकी लंबे समय से जर्जर हालत में थी। टंकी की खस्ता हालत के कारण आसपास के रिहायशी इलाके को लगातार खतरा बना हुआ था। रिहायशी क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तकनीकी रूप से विशेषज्ञों को बुलाकर इस पुरानी और जर्जर पानी की टंकी को सुरक्षित तरीके से ध्वस्त किया गया।

 

VO-1:

फिरोजपुर में नगर कौंसिल की ओर से करीब 35 साल पुरानी, जर्जर हालत में पड़ी 300 फीट ऊँची पानी की टंकी को तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से गिराकर समाप्त किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्षद पिंटू कपाही ने बताया कि यह टंकी काफी समय से जर्जर हालत में थी और आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण हर समय किसी बड़े हादसे का खतरा बना रहता था। इसी को देखते हुए बाहर से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बुलाकर इस टंकी को सुरक्षित तरीके से गिराया गया, ताकि किसी तरह का नुकसान न हो।

 

बाइट: पार्षद, पिंटू कपाही

 

बाइट: ठेकेदार

 

 

 

 

https://www.transfernow.net/dl/20251223VdDeiNof

 

         फिरोजपुरः में रोड रेज का मामला सामने आया है। कई युवकों ने कार से बाइक टकराने पर गुस्से में आकर स्विगी के डिलीवरी बॉय की बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। मारपीट की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। डिलीवरी बॉय को बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से घायल किया गया है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चार–पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।

इस घटना की पूरी सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें आरोपी युवकों द्वारा रवि की बेरहमी से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। किसी तरह वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पीड़ित रवि कुमार को अस्पताल पहुंचाया।

बाइट: पीड़ित रवि का रिश्तेदार

       VO 2:  इस संबंध में थाना सिटी के प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बाइट: जतिंदर सिंह, थाना प्रभारी, फिरोजपुर सिटी

 

  • Related Posts

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    Spread the love

    Spread the love  आशीष कुमार चौहान (एनएसई  प्रबंध निदेशक एवं सीईओ)                 (नया अध्याय, देहरादून)   भारत का बजट 2026-27 साथ-साथ चल सकते…

    स्मृतियों की राह में कविता.

    Spread the love

    Spread the love  राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर               (नया अध्याय, देहरादून) _____________________ स्मृतियों की राह में कविता. _____________________ कविता नहीं है राख का ढ़ेर …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    • By User
    • February 5, 2026
    • 2 views
    साथ-साथ चल सकते हैं आर्थिक विकास और वित्तीय अनुशासन

    स्मृतियों की राह में कविता.

    • By User
    • February 5, 2026
    • 11 views
    स्मृतियों की राह में कविता.

    आशाओं की छतरी

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    आशाओं की छतरी

    थोड़ा सा इश्क में

    • By User
    • February 5, 2026
    • 6 views
    थोड़ा सा इश्क में

    वासंतिक छवि(दोहे)

    • By User
    • February 5, 2026
    • 12 views
    वासंतिक छवि(दोहे)

    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?

    • By User
    • February 5, 2026
    • 5 views
    अंजाम-ए- गुलिस्ताँ क्या होगा ?