ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी के अन्तर्गत भगवती राकेश्वरी की तपस्थली व चौखम्बा की तलहटी में मदानी नदी के किनारे विराजमान मनणामाई पैदल ट्रैक का मुख्य पड़ाव रासी गाँव धीरे- धीरे पर्यटक गांव के रूप मे विकसित होने का रहा है।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

                   (नया अध्याय)

 

 

                    ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी के अन्तर्गत भगवती राकेश्वरी की तपस्थली व चौखम्बा की तलहटी में मदानी नदी के किनारे विराजमान मनणामाई पैदल ट्रैक का मुख्य पड़ाव रासी गाँव धीरे- धीरे पर्यटक गांव के रूप मे विकसित होने का रहा है। द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा में प्रति वर्ष इजाफा होने से रासी गाँव में भी लगातार तीर्थाटन- पर्यटन गतिविधियों को बढावा मिल रहा है तथा गाँव में होम स्टे योजना को बढ़ावा मिलने व होटल, लांजों के निर्माण होने से गाँव के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होने के साथ देश- विदेश से रासी गाँव पहुंचने वाले पर्यटक व सैलानी स्थानीय उत्पादों के साथ मदमहेश्वर घाटी की रीति-रिवाजों से भी रूबरू हो रहे है। प्रदेश सरकार यदि चन्द्रकल्याणी भगवती राकेश्वरी व सिद्धपीठ काली शिला तीर्थ स्थलो को शीतकालीन यात्रा से जोड़ने की कवायद करती है तो मदमहेश्वर घाटी में तीर्थाटन- पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ रासी गाँव को भी पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान मिल सकती है। तहसील मुख्यालय से मात्र 22 किमी की दूरी पर विराजमान रासी गाँव मे भगवती चद्रकल्याणी राकेश्वरी की तपस्थली के रूप मे विश्व विख्यात है। रासी गाँव मदमहेश्वर व मनणामाई यात्राओं  का आधार शिविर युगों से रहा है। आध्यात्मिक, धार्मिक,पौराणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए रासी गाँव की विशिष्ट पहचान है। सावन माह में मनणामाई माई की ऐतिहासिक लोकजात यात्रा का आयोजन रासी से होता है जबकि सावन व भाद्रपद महीनो में पौराणिक जागरों के गायन की युगो पूर्व की परम्परा ग्रामीणो के सहयोग व अथक प्रयासों आज भी जीवित है । भगवती राकेश्वरी की तपस्थली रासी गाँव मे धीरे – धीरे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से गाँव प्रगति के पथ पर अग्रसर है। गाँव में होम स्टे योजना को बढ़ावा मिलने के साथ होटल लाजों का निर्माण होने से जहां विभिन्न क्षेत्रों से रासी गाँव पहुंचने वाले पर्यटकों, सैलानियों व प्रकृति प्रेमियों को संसाधन उपलब्ध हो रहे है वही गाँव के युवाओं को स्वरोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त हो रहे है। राकेश्वरी मन्दिर समिति पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह पंवार का कहना है कि यदि प्रदेश सरकार भगवती राकेश्वरी मन्दिर को भी शीतकालीन यात्रा से जोड़ने के प्रयास करती है तो मदमहेश्वर घाटी मे तीर्थाटन पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ भगवती राकेश्वरी की तपस्थली रासी गाँव को भी पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान मिलेगी। बद्री केदार मन्दिर समिति पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत का कहना है कि रासी गाँव मदमहेश्वर यात्रा व रासी-मनणामाई पैदल ट्रैक का आधार शिविर है इसलिए प्रदेश को रासी गाँव पर्यटक गांव के रूप में विकसित करने की पहल करने चाहिए। प्रधान सोनिया पंवार ने बताया कि रासी गाँव में वर्ष भर धार्मिक अनुष्ठानो का आयोजन होने के साथ रासी गाँव से मनणामाई तीर्थ के आंचल में फैले भूभाग में तीर्थाटन पर्यटन की अपार सम्भावनायें है इसलिए प्रदेश सरकार को मदमहेश्वर घाटी सहित रासी गाँव को विकसित करने की पहल करनी चाहिए। राकेश्वरी मन्दिर समिति कार्यकारी अध्यक्ष मदन भट्ट का कहना है कि यदि प्रदेश सरकार भगवती राकेश्वरी के मन्दिर को भी शीतकालीन यात्रा से जोड़ने की कवायद करती है तो रासी-मनणामाई, राऊलैक- कालीशिला तथा बुरूवा- विसुणीताल पैदल ट्रेकों को भी विशिष्ट पहचान मिलेगी तथा मदमहेश्वर घाटी पहुंचने वाले पर्यटक, सैलानी यहां की खूबसूरत वादियो से भी रूबरू होगे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़