ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
लोक कलाकार महा संघ व संस्कृति विभाग के अधिकारियों की महत्त्वपूर्ण बैठक का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः आज संस्कृति विभाग जिला संग्राहलय अल्मोड़ा के सभागार में लोक कलाकार महा संघ की संस्कृति विभाग के प्रभारी निदेशक डॉ. चन्द्र सिंह चौहान, अधिकारी शिवराज सिंह बिष्ट व मौर्य के साथ आगामी 5-6 जनवरी 2026 को संस्कृति विभाग देहरादून द्वारा नए लोक कलाकार दलों व एकल कलाकारों के होने वाले ऑडिशन के बारे में तमाम व्यवस्थाओं के संबंध विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता लोक कलाकार महा संघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह लटवाल ने की। श्री लटवाल ने ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकारों की व्यवस्थाओं के बारे जानकारी ली।
ऑडिशन में कलाकारों की व्यवस्थाओं के बारे में संस्कृति विभाग अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. चन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि जो दल व एकल कलाकार ऑडिशन के लिए उदय शंकर नाट्य एकेडमी अल्मोड़ा में 5-6 जनवरी 2026 आएंगे, उन्हें इसके लिए सारी व्यवस्थाएं खुद ही करनी होगी और जो एकल कलाकार हैं उन्हें अपने साथ म्यूजिशियन भी खुद ही स्वयं के खर्चे पर लाने होंगे, इसके लिए विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। सभी कलाकारों को रहने और खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
इस पर लोक कलाकार महा संघ द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि प्रति एकल कलाकार संगठन के पास 500 रुपये और दलनायक 1000 रुपए ऑडिशन से पूर्व जमा करेंगे, जिसमें संगठन एकल कलाकारों के चाय व खाने की व्यवस्था के साथ उनकी संगत के लिए पूरे म्यूजिशियन की भी व्यवस्था करेगा और जो दल आएंगे उनके सारे कलाकारों के लिए चाय व खाने की व्यवस्था की जाएगी। जिससे सभी कलाकारों को सुविधा के साथ साथ उनके अतिरिक्त खर्चे की भी बचत होगी, जिससे उनका खर्चा भी बचेगा और समय बर्बाद नहीं होगा। संगठन ने इस कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ और सद्भावना के साथ करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट ने उक्त कार्यक्रम में कलाकारों के हित सर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। जिस पर कलाकार संगठन ने उनका आभार व्यक्त किया।
बैठक में कलाकार संगठन ने सभी कलाकारों को एक सूत्र में पिरोकर उनकी हर समस्या का एकजुटता के साथ समाधान करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वहां लोक कलाकार महा संघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह लटवाल, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, सूरज प्रकाश, बिमला तिवारी, विक्की कुमार, प्रकाश लाल टम्टा,चन्द्रशेखर टम्टा, जिला लोक कलाकार महा संघ के सचिव दयानन्द कठैत, पूरन राम, शीला पंत, राजेंद्र प्रसाद, कुंवर राज, नारायण सिंह थापा, भावना कठायत, चन्दन आर्या, विनोद कुमार, कल्याण सिंह बोरा, चन्दन कुमार, सुनील कुमार, नीरज कुमार, चंचल सिंह व अन्य कलाकार मौजूद थे।









