ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना जरूरी।
अल्मोड़ा– सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशानुसार 2दिसंब2024को जै अंबा इंस्टीट्यूट,निकट आई एस बीटी,खोल्टा अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएं योजना 2015, नालसा के वेब पोर्टलLSMS,LAIS की जानकारी दी गई।साथ ही जमीनीस्तर पर जरुरतमंद लोगों को कानूनी सेवाएं,श्रम विभाग व नि: शुल्क विधिक सहायता नालसा टोल फ्री नंबर 15100, समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं, घरेलू हिंसा, साईबर अपराध, नशामुक्ति व आगामी 14दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर वहां पर विद्यार्थी, इंस्टीट्यूट के अधिकारी, कर्मचारी तथा अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत उपस्थित थे।









