ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
उत्तराखंड केबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारीलाल शाहू के बिगड़े बोल पर महिला कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध।
अल्मोड़ाः उत्तरखंड में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारीलाल शाहू द्वारा महिलाओं के प्रति जिस प्रकार आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया,उसका महिला कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं का घोर अपमान है और महिलाओं के सम्मान पर निंदनीय हमला है,जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस गंभीर मामले को लेकर आज 3 जनवरी 2026 को महिला कांग्रेस अल्मोड़ा द्वारा दोपहर बारह बजे चौघानपाटा अल्मोड़ा में विरोध प्रदर्शन के साथ पुतला दहन किया गया।यह विरोध प्रर्दशन महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि यदि राज्य सरकार द्वारा जल्द गिरधारीलाल शाहू के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो महिला कांग्रेस इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिलाओं का उत्पीडन और महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है और जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर हर स्तर तक इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
इस विरोध प्रर्दशन में महिला कांग्रेस की लीला जोशी, प्रीती बिष्ट, मंजू काण्डपाल, सपना बिष्ट, बिमल जोशी, निर्मला काण्डपाल, इंदिरा वर्मा, गीता पाण्डे, किरन आर्या, उमा आर्या, आसना गुनगुन, जया जोशी, आशा शर्मा, शोभा जोशी, लता तिवारी, पुष्पा पाण्डे, तारा तिवारी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नारायण दत्त पाण्डे, शरद शाह,पारस नाथ, दिनेश नेगी, वैभव पाण्डे, सुधांशु रौतेला सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।









