संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
मां नंदा राजजात 2026 की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित।
अल्मोड़ा: आज नंदा देवी परिसर अल्मोड़ा में नंदा राजजात 2026 की तैयारी को लेकर एक आम बैठक आयोजित की गई बैठक में तय हुआ कि 23 जनवरी बसंत पंचमी के दिन अल्मोड़ा से सभी सदस्य ग्राम नोटि जाएंगे जहां नंदा राजजात 2026 की तैयारी को लेकर कार्यक्रम तय किया जाएगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि इस उद्देश्य हेतु शीघ्र ही एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से भी वार्ता करेगा। सभी पदाधिकारियो एवं वक्ताओं ने कहा कि मां नंदा राजजात 2026 को भव्य बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा जल्द ही बना ली जाएगी।आज की बैठक में नंदा देवी मंदिर कमेटी अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, ताराचंद जोशी, अनूप साह किशन गुरुरानी, गोविंद सिंह मेहरा, पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट, पार्षद अभिषेक जोशी, महेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश कनवाल, नवीन वर्मा, धनंजय शाह, नरेंद्र कुमार वर्मा, एल के पंत,जगत तिवारी, विजय कनवाल, राहुल सिंह कनवाल, जीवन चंद्र गुप्ता, रवि गोयल, हीरा बिष्ट, ईशान शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








