मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति “अमर तिलोगा” नाटक का दून के टाऊन हॉल में मंचन रविवार को।

Spread the love

दिनेश सेमवाल (शास्त्री): सम्पादक

मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति “अमर तिलोगा” नाटक का दून के टाऊन हॉल में मंचन रविवार को।

                  देहरादूनः  उत्तराखंड की प्रमुख नाट्य संस्था मेघदूत द्वारा उत्तराखंड की अमर प्रेम कथा पर आधारित नाटक रविवार को राजधानी देहरादून के टाऊन हाल में शाम छह बजे से मंचित किया जाएगा। नाटक का निर्देशन मेघदूत के संस्थापक और प्रसिद्ध रंगकर्मी एस. पी. ममगाईं कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मेघदूत नाट्य संस्था अपनी स्थापना से अब तक विगत 25 वर्षों में डेढ़ दर्जन प्रमुख नाटकों के कई कई शो कर चुकी है। मेघदूत की पहली प्रस्तुति अष्टावक्र नाटक था। उसके बाद पौराणिक कथानक पर आधारित संजीवनी नाटक का मंचन हुआ। तदनंतर औरंगजेब की आखिरी रात, यमपाल, संगमरमर पर एक रात, श्रीकृष्ण अवतार, वीर अभिमन्यु, ऊषा अनिरुद्ध, ज्योतिर्मय पद्मिनी, तीलू रोतेली और ‘भय बिनु होई ना प्रीति’ के बाद गढ़वाल की धरती पर घटित अमरदेव सजवाण और तैड़ी की तिलोगा के प्रेम प्रसंग के आधारित कथानक पर यह नाटक प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य नाटक भी मेघदूत ने मंचित किए हैं।

नाट्य निर्देशक श्री ममगाईं के अनुसार तिलोगा और अमरदेव की यह एक हृदयस्पर्शी प्रणय गाथा है, जो स्थानीय लोगों के अतिरिक्त अन्य तक नहीं पहुंची है। लंबे शोध के बाद इस पर श्री ममगाईं ने पहले अपनी पुस्तक उत्तराखंड के ऐतिहासिक नाटक प्रकाशित की और अब इसका मंचन किया जा रहा है। हिंदी का नाटक होने के बाद भी इसमें स्थान – स्थान पर कथा की मांग के अनुरूप गढ़वाली भाषा के शब्दों व गीतों के प्रयोग से आंचलिकता तथा कथा का बोध होता है। वस्तुत: यह कथानक करीब चार सौ वर्ष पुराना है और मेघदूत के कलाकारों ने इसके लिए गहन प्रशिक्षण लिया है। श्री ममगाईं मानते हैं कि ऐतिहासिक नाटक का मंचन निस्संदेह बहुत कठिन कार्य है किंतु मेघदूत इस दुरूह कार्य को बखूबी करता आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि कोरोनाकाल में जब सब कुछ थम गया था, उस दौर में रंगकर्म के क्षेत्र में व्याप्त सन्नाटे को मेघदूत ने “भय बिनु होई न प्रीत” नाट्य प्रस्तुति देकर तोड़ा था। गोस्वामी तुलसी दास की कृति रामचरित मानस के पंचम सोपान सुंदर कांड पर आधारित इस नाट्य प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा था। इसके अब तक कई शो हो चुके हैं और अगला शो भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में होगा।

  • Related Posts

    प्रेम और करुणा से सेवा करें

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड़ (सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)           छत्तीसगढ़                    (नया अध्याय, देहरादून)    …

    ”मानवता को शिखर तक ले जाना है,अधर्म-अत्याचार की जड़ मिटाना है।”- सुश्री सरोज कंसारी।

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत कवयित्री, लेखिका एवं अध्यापिका समाज-सेविका, नवापारा-राजिम रायपुर, छत्तीसगढ़।                        …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।