ब्यूरो जौनसार बावर
(नया अध्याय)
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा एवं ओम प्रकाश पूर्व इवा मोर्चा मीडिया प्रभारी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से मुलाकात की और उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी।

इस दौरान, बचना शर्मा ने जौनसार बावर क्षेत्र की जन हित की समस्याओं से अवगत करवाया और एक प्रार्थना पत्र दिया।
प्रार्थना पत्र में रखी गई प्रमुख मांगें:
1. बरसात के कारण किसानों को हुए नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिलाया जाए।
2. जौनसार बाबर चकराता की मुख्य रोड जजरेड के पास पहाड़ के कटान को रोकने के लिए पुल बनाया जाए।
3. जौनसारी बावर जनजातीय क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा की उचित व्यवस्था की जाए।
बचना शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी से इन मांगों पर तत्काल कार्य वाई निवेदन करने की गुहार लगाई इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष बचना शर्मा एवं ओमप्रकाश, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी भी मौजूद रहे।







