नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्मृति शिक्षा संस्थान, दुगालखोला में जयंती समारोह सम्पन्न।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय)

 

 

 

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्मृति शिक्षा संस्थान, दुगालखोला में जयंती समारोह सम्पन्न।

 

 

 

 

 

                   अल्मोड़ाः दुगालखोला स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्मृति शिक्षा संस्थान में आज महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

 

समारोह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष दयाकृष्ण काण्डपाल ने की तथा कार्यक्रम का सफल संचालन अभिनव मिश्रा द्वारा किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से नेताजी के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन, आज़ाद हिन्द फ़ौज के गठन तथा उनके प्रसिद्ध नारे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” का उल्लेख करते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। इस अवसर पर आस्था मैजिक ग्रुप की ओर से मैदिक सो भी आयोजित किया गया, जिसमें देश भक्ति पर आधारित सम्बोधन व शो दिखाये गये।

 

समारोह में आनन्द सिंह रावत, प्रेमा देवी, भगवती काण्डपाल, जानकी काण्डपाल, प्रेम लटवाल, सुन्दर सिंह, पूरन सत्वाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि