संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भंडारे के साथ समापन।
कथावाचक लखन शर्मा ने कथा समापन पर कहा मित्रता होनी चाहिए तो कृष्ण सुदामा जैसी।
कानड़ नैन्याखेड़ीः अहिर शिवगढ़ रोड पशुपतिनाथ आश्रम पर सात दिवसीय कथा का आयोजन किया गया जिसमें भागवत कथा में कथावाचक वैदिक पंडित लखन शर्मा ने कथा के अंतिम दिन राजा परीक्षित की मोक्ष के बारे में बताया वहीं सुदामा चरित्र के बारे में प्रसंगों में आगे कहा कि सुदामा श्री कृष्ण की मित्रता का वर्णन करते हुए कहा इतना बड़ा आदमी नहीं हूं केवल द्वारिकाधीश को बता देना कोई दीवाना आया है और नाम सुदामा बता रहा है श्री कृष्णा में सुदामा को अपने गले से लगाए और अपने महल में ले गए।
वहीं कथा प्रसंग में आगे राजा परीक्षित के बारे में यह बताया परीक्षित ने अपने जीवनकाल में कई अश्वमेघ यज्ञ किए और एक प्रतापी राजा के रूप में शासन किया, वे शक्तिशाली राजा बने, लेकिन एक ऋषि के श्राप के कारण तक्षक नाग के काटने से उनकी मृत्यु हुई शुकदेव मुनि ने उन्हें सात दिनों तक भागवत कथा सुनाई, जिससे राजा परीक्षित का मन सांसारिक मोह से हट गया और उन्हें मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हुई कथावाचक वैदिक पंडित लखन शर्मा द्वारा कथा के बीच बीच में मधुर मधुर भजन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई कथा का समापन महाआरती के साथ की गई और भक्त जनो ने महाप्रसादी का लाभ लिया और नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे और समिति के सदस्य एवं युवाएं व्यवस्था में जुटे हुए थे।







