राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मैराथन और वृक्षारोपण के माध्यम से दिया गया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश।

Spread the love

 

संवाददाता कैमूरः संतोष कुमार चतुर्वेदी

 

 

                              (नया अध्याय)

 

 

 

 

       राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मैराथन और वृक्षारोपण के माध्यम से दिया गया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश।

 

 

आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, कैमूर द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन के नेतृत्व में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाहरणालय, कैमूर से जगजीवन स्टेडियम तक लगभग 2 किलोमीटर के मैराथन का आयोजन किया गया।

 

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जिसमें—

प्रथम स्थान: पुष्पा कुमारी

द्वितीय स्थान: नसीब खातून

तृतीय स्थान: कुमारी आकृति

 

           अन्य प्रतिभागी: रोशनी कुमारी सहित अन्य बालिकाओं ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, रेखा कुमारी (डीपीओ, आईसीडीएस), प्रियंका राज (डीपीएम, डब्ल्यूसीडीसी), मोहन (जिला परियोजना अधिकारी, जलशक्ति विभाग) सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

​                  जागरूकता मैराथन का आयोजन की शुरुआत सुबह 7:00 बजे मैराथन के साथ हुई। यह मैराथन समाहरणालय, कैमूर से प्रारंभ होकर जगजीवन स्टेडियम तक गई। इसमें जिले की छात्राओं, महिला कर्मियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन के माध्यम से स्वास्थ्य और बालिका शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया।

 

​              वृक्षारोपण कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे जिला परिषद कार्यालय के सामने स्थित मैदान मेंं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्वयं पौधा लगाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

​     जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि

“बेटियां हमारे समाज का भविष्य हैं। आज किया गया यह वृक्षारोपण हमारी बेटियों के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य का प्रतीक है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है जिसे हमें मिलकर निभाना है।”

 

सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा बालिका सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना एवं सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना है।

  • Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सत्यवान सौरभ (पी-एच.डी., राजनीति विज्ञान, कवि, लेखक एवं सामाजिक चिंतक) बरवा, हिसार–भिवानी (हरियाणा)                           …

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः  राजीव कुमार                      (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/20260204Th1wQTGp         फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।