कैमूर में महाराजाधिराज श्री हरसू ब्रह्म बाबा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, उमड़ा जनसैलाब।

Spread the love

संवाददाता कैमूर (बिहार): संतोष कुमार चतुर्वेदी

                    (नया अध्याय, देहरादून)

कैमूर में महाराजाधिराज श्री हरसू ब्रह्म बाबा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, उमड़ा जनसैलाब।

हरशुवंशी परिवार, कैमूर के तत्वावधान में आयोजित महाराजाधिराज श्री हरसू ब्रह्म बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर अतिथि के रूप में शिवपूजन शास्त्री जी महाराज एवं प्रसिद्ध गायक श्री अंकुश राजा और विकास पांडेय और माननीय मंत्री एवं विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः साष्ट्रार्चन, पुष्प-अभिषेक एवं रुद्राभिषेक से हुई। इसके पश्चात बाबा की भव्य झांकी एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पूरे ब्राह्मण समाज का अभूतपूर्व जुटाव देखने को मिला। समाज के सभी वर्गों—बुजुर्गों, युवाओं एवं मातृशक्ति—की सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

इस भव्य आयोजन के मुख्य आयोजक युवा संतोष कुमार चतुर्वेदी रहे। लोगों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से संतोष कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में लगातार यह शोभायात्रा निकाली जा रही है, और इस वर्ष भी उनके अथक परिश्रम, समर्पण एवं बेहतर व्यवस्थापन के कारण कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा, जिनमें प्रमुख रूप से:

सूर्यांश पांडेय, विकास गौरव पांडेय, उत्तम पांडेय,अभिषेक मिश्रा, अमन मिश्रा, सोनू पांडेय, रैना पांडेय, दुर्गेश चौबे, शिवम, शुभम् एवं अन्य शामिल रहे। इन सभी के सहयोग, अनुशासन और सेवा भावना से आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सका।

आयोजक मंडल द्वारा पुलिस प्रशासन का विशेष धन्यवाद किया गया, जिनके सहयोग से संपूर्ण कार्यक्रम एवं शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। साथ ही यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, ब्राह्मण समाज के सम्मानित सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आयोजकों ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि ब्राह्मण समाज की एकता, युवाओं की नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त उदाहरण है।

  • Related Posts

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    Spread the love

    Spread the love  कुमार कृष्णन                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 5 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!