संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
कोतवाली चौखुटिया की त्वरित कार्यवाही कर खोये हुआ बैग को तलाशा।
अल्मोड़ा: दिनांक 07.02.2026 को चौखुटिया क्षेत्र निवासी नारायण दत्त उपाध्याय द्वारा कोतवाली चौखुटिया में सूचना दी कि उनकी बैग बाइक से गिरकर कहीं खोया गया है जिसमें कुछ कीमती सामान है। तलाश करने हेतु सहायता मांगी गयी।
जिस सूचना पर हेड कानि0 राजेन्द्र प्रसाद व होमगार्ड कान्हा आर्य द्वारा सम्भावित स्थान बाजार आदि में काफी खोजबीन की गई। बैग प्राप्त होने के उपरान्त बैग स्वामी नारायण दत्त उपाध्याय को बैग सुपुर्द किया गया।
बैग स्वामी द्वारा अपना खोया हुआ बैग पाकर प्रसन्नता व्यक्त कर अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया।









