सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में हुआ भव्य हिन्दू सम्मेलन। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                    (नया अध्याय)

 

सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में हुआ भव्य हिन्दू सम्मेलन। 

 

                     ऊखीमठः सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में आयोजित हिन्दू सम्मेलन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा। सम्मेलन में भव्य शोभा यात्रा व विभिन्न विद्यालयों

 

 

के सास्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में धर्माचार्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार, जयघोष और भगवा ध्वजों से वातावरण पूर्णतः धर्ममय बना रहा। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक प्रार्थना के साथ किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता डा0 सुशील कोटनाला ने सनातन धर्म की मूल अवधारणाओं, हिन्दू संस्कृति की गौरवशाली परंपरा तथा सामाजिक समरसता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिन्दू समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक मूल्यों और नैतिक परंपराओं की रक्षा के लिए जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। सम्मेलन में आचार्य सुरेशानन्द गौड़ ने धर्मांतरण, सामाजिक विघटन, पाश्चात्य प्रभाव तथा नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट जैसे विषयों पर भी गंभीर चर्चा की तथा युवाओं से नशे, भटकाव और कुरीतियों से दूर रहकर धर्म, राष्ट्र और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षा, सेवा और संस्कार को हिन्दू समाज की रीढ़ बताते हुए इनके संरक्षण पर बल दिया गया। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि हिन्दू समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। जाति, वर्ग और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एक सूत्र में पिरोने की आवश्यकता है। उन्होंने सनातन परंपराओं, मंदिरों की रक्षा, धार्मिक आयोजनो के संरक्षण और सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आवाहन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए ओकारेश्वर मन्दिर के प्रधान पुजारी टी गंगाधर लिंग ने समाजहित में कार्य करने, धार्मिक आयोजनों को सशक्त बनाने और आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की बात कही। सम्मेलन आयोजक सन्दीप पुष्वाण ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनो को और व्यापक स्तर पर आयोजित करने की बात कही जबकि संचालन पूर्व प्रधान जगदीश लाल ने किया। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, चार धाम तीर्थ पुरोहित समाज प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तोष त्रिवेदी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी, गजेन्द्र चौधरी, डी एस पुजारी, सुरेन्द्र दत्त नौटियाल, खण्ड कार्यवाहक प्रह्लाद पुष्वाण, विनोद सेमवाल, रमेश चन्द्र सेमवाल, गजपाल रावत, सभासद बलवीर पंवार, प्रधान मनवर नेगी, प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह नेगी, रेखा रावत, विनोद रावत, तेज प्रकाश त्रिवेदी, कर्मवीर बर्त्वाल, चन्द्र मोहन उखियाल, सुधा नेगी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़