संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
अल्मोड़ा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार का शुभारम्भ
सेमिनार मील का पत्थर सावित होगा -सीएम धामी।
अल्मोड़ाः राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र के उद्घाटन सत्र का आरम्भ करते हुऐ प्रदेश के सी एम पुस्कर सिंह धामी ने कहा कि अल्मोड़ा में, आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार मील का पत्थर सावित होगा, वे कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में, अपना वीडियो संन्देश दे रहे थे। इस अवसर पर सांसद व राज्यमन्त्री अजय टम्टा ने कहा कि तेरह जनपदों को विज्ञान से जोड़ने के लिये डा. दुर्गेश पन्त के नेतृत्व में यूकोस्ट महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि खैरना से अल्मोड़ा के बीच सुरंग संम्पर्क मार्ग बनाने पर विचार हो रहा है बागेश्वर अल्मोड़ा सड़क डबल लैन बन रही है यह सब विज्ञान से ही सम्भव हुआ है, सेमिनार 2047 के विकसित भारत के लक्ष्यों से प्राप्त करेगा। पहाड़ के राज्यों को राष्ट्रीय सेमिनारों से जोड़ना व विज्ञान से जोड़ना महत्वपूर्ण कार्य हमारी सरकार यह कार्य कर रही है।
यूकोस्ट के तत्वाधान में अल्मोड़ा में आज 21वाँ राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार का उद्घाटन हुआ जिसमें केन्द्रिय सड़क परिवहन राज्यमन्त्री व सांसद अजय टम्टा, यू कौस्ट के महानिदेशक डा. दुर्गेश पन्त, जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारम्भ किया। सेमिनार में देश भर से वैज्ञानिक भागीदारी कर है, जिसमें विज्ञान व विकास में समन्यवय स्थापित करने पर विचार किया जायेगा। इस अवसर पर शारदा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत किया।
यू कौस्ट के महनिदेशक डा. दुर्गेश पन्त जी ने राज्यमन्त्री अजय टम्टा अतिथियों का स्वागत किया। मानस विज्ञान केन्द्र के निदेशक डा. नवीन जोशी ने सेमिनार के इस कौन्फ्रेन्स के, उद्देश्यों, पर प्रकाश डालते हुये कहा। देश देश के विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान के माध्यम से महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। जिसमें समृद्ध भारत अभियान प्रमुख है। उन्होंने राज्य सरकार व सी एम, धामी का आभार व्यक्त किया कि इस अवसर पर सी एम धामी के साथ ही देश भर के विज्ञान केन्द्रों से आये हुये प्रतिनिधियों का आभार ब्यक्त किया, इस कार्यक्रम में उन्होंने वी पी के एस व पर्यावर्ण संस्थान के निदेशक व वैज्ञानिकों व यू कौस्ट के महानिदेशक डा. दुर्गेश पन्त जी का भी आभार ब्यक्त किया।
उद्घाटन सत्र में अपने विचार ब्यक्त करते हुये यू कौस्ट के महानिदेशक डा. दुर्गेश पन्त ने कहा कि लगभग पांच सौ साल के इतिहास को समेटे हुवे अल्मोड़ा के ऐतिहासिक नगर अल्मोड़ा में यह कार्यक्रम में आयोजिक हो रहा है। उन्होंने अल्मोड़ा के विविध आयामों की चर्चा की तथा सेमिनार के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि इस कौन्फ्रेन्स में हिमालयी राज्यों के विज्ञान केन्द्रों से प्रतिनिधि भागीदारी कर रही है उत्तराखण्ड़ में पांचवी विज्ञान सिटी बिकसित हो रही है। राज्य में एस डी आई पालिसी लागू हो गई है यह प्रशन्नता का विषय है। यूकौस्ट विकास को विज्ञान से जोड़ने का काम कर रहा है। अल्मोड़ा सास्कृतिक रूप से भी सम्पन्न है चर्चा के बाद अल्मोड़ा घोषणा भी जारी होगा।
इस अवसर पर दिल्ली से आये डा. अनुराग ने कहा कि इन दिनो विज्ञान केन्द्र तकनीकि हस्तान्तरण, पर्यावरण, हैल्थ आदि क्षेत्रों काम करने के प्रमुख केन्द्र है। विज्ञान केन्द्र तकनीकि हस्तान्तरण के प्रमुख स्थल है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने कहा कि यह केन्द्र अपने स्थापना के बाद निरन्तर प्रगति कर रहा है मानसखण्ड़ विज्ञान केन्द्र विज्ञान को लोकप्रिय बनाने व आप्टीफीशियल इटलीजैम्स के विकास में महत्वपूरण रोल अदा करेगा तथा विकसित भारत अभियान को गति देने में मदद करेगा।









