सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय)
ऊखीमठः द्वादश ज्योतिलिंगो में अग्रणी भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में पंचाग गणना के अनुसार घोषित कर दी गयी है।

आगामी 18 अप्रैल को ओंकारेश्वर मन्दिर में केदारपुरी के क्षेत्ररक्षक भैरवनाथ की पूजा सम्पन्न की जायेगी। 19 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना होगी तथा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए फाटा पहुंचेगी। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न यात्रा पडा़वों पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए 21 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे वृश्चिक लगन में भगवान केदारनाथ के कपाट वेद ऋचाओं के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेंगे।









