ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
जनपद अल्मोड़ा को मिले नए एसएसपी चन्द्रशेखर आर घोड़के ने संभाला कार्यभार।
अल्मोड़ा: नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर आर घोड़के ने आज 15फरवरी2026, रविवार को विधिवत रूप से अपना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाल लिया है। श्री घोड़के के कार्यालय पहुंचने पर उनका सलामी देकर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात उन्होंने तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर एक प्रेसवार्ता की, जिसमें उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अपना पूर्व कार्यकाल का परिचय देते हुए बताया कि वे इससे पूर्व एसपी बागेश्वर, उससे पूर्व एसपी क्राइम/यातायात उधमसिंह नगर में तथा देहरादून में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जनपद का पदभार ग्रहण करने के साथ ही उनकी प्राथमिकताओं में ड्रग तस्करी पर लगाम,नशा मुक्त, अपराध मुक्त, यातायात व्यवस्था सुधारने जैसे मुद्दों को प्रमुख बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता की हर प्रकार की शिकायतों का थाना/कोतवाली स्तर निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
श्री घोड़के ने कहा कि हमारी पुलिस व्यवस्था हमेशा तत्परता के साथ अपना काम करेगी। उन्होंने कहा कि हर समस्या से निपटने के लिए हम आम जनता के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे।जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।









