शिक्षा में विषाक्त वातावरण का दोषी कौन

Spread the love

 

डॉ. सुधाकर आशावादी

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

 

                              दृष्टिकोण 

 

     शिक्षा में विषाक्त वातावरण का दोषी कौन

 

 

 

इतिहास साक्षी है कि 1947 में देश का आधा अधूरा बँटवारा धार्मिक आधार पर हुआ, फिर भी दोनों देशों में दोनों ही धर्मों के कुछ अनुयायी शेष रह गए। पाकिस्तान में अनेक जातियों के हिंदू रह गए और भारत में एक बड़ा मुस्लिम समाज रह गया। प्रारम्भिक काल में सामाजिक और धार्मिक समरसता के लिए साझा संस्कृति का भरपूर प्रचार प्रसार किया गया। स्वाधीनता की आधी सदी के बाद अखंड भारत के देशों भारत, पाकिस्तान और भारत में लोकतांत्रिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो स्पष्ट हो जाएगा, कि अन्य देशों के मुक़ाबले भारत में धार्मिक और जातीय आधार पर अधिक स्वतंत्रता है। पाकिस्तान और बंगला देश में हिंदू धर्म से जुड़े अनुयायियों और दलितों की स्थिति किसी से छिपी नही है, किंतु भारत में जातिवादी राजनीति के चलते जिस प्रकार से समाज को दलित, पिछड़ा और सवर्ण को बाँटने के प्रयास किए जा रहे हैं, उससे लगता है, कि राजनीति के हमाम में सभी राजनीतिक दल एक जैसे ही नग्न हैं।

राजनीतिज्ञों को आम आदमी से कोई सरोकार नहीं है। उन्हें केवल अपनी राजनीतिक सत्ता स्थाई रखने के षड्यंत्र रचने हैं। यदि ऐसा न होता तो भारत में सत्ता पक्ष जातीय आधार पर भेदभाव के प्रावधानों को लागू करने का दुस्साहस न करता। जिन शिक्षा संस्थानों का दायित्व देश के प्रतिभावान छात्र छात्राओं की प्रतिभा को विकसित करके उनके कौशल का विकास करना करना है। वे शिक्षा संस्थान भेदभाव और जातीय विघटन का केंद्र बन गए हैं।

अस्पृश्यता एवं छुआछूत का जो अध्याय भारतीय समाज से लुप्त हो चुका है, उस अध्याय को पुराने अप्रामाणिक कुतर्कों से पुनः जीवंत किया जा रहा है। शिक्षा संस्थानों में अब अध्ययन अध्यापन की जगह छात्र संगठन देश की राजनीति में दखल देने लगे हैं। छात्रों को भी जातीय आधार पर बाँटा जा रहा है, जिसका प्रतिकूल असर सामाजिक समरसता पर पड़ रहा है। इस स्थिति का दोषी कौन है ? क्या सत्ता ही अपने भीतर के अंतर्विरोधों से मुक्ति पाने के लिए छात्र छात्राओं को भ्रमित करके अराजकता को बढ़ावा दे रही है या विघटनकारी शक्तियाँ छात्र छात्राओं को उकसा कर राष्ट्र को खंडित करने की दिशा में कार्य कर रही हैं। यह स्पष्ट नहीं है। बड़ा सवाल यही है कि शिक्षा के वातावरण को विषाक्त बनाकर देश को किस ओर ले जाना चाहते हैं ?

(विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए