एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय)

 

 

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी।

 

पिकअप में कबाड़ का सामन बताकर गांजा लेजा रहें 03 शातिर तस्करों को थाना सल्ट व SOG पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

लगभग 4.5 लाख से अधिक का 18.350 KG गांजा बरामद

 

 

 

 

 

        अल्मोड़ा:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध कड़े एक्शन लिये जाने हेतु सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

 

दिनांक 16.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व उ0नि0 सुनील धानिक प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा के नेतृत्व में थाना सल्ट व एसओजी पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास एक कबाड़ से भरी पिकअप वाहन सं0- UK19-CA-0992 को चेक करने पर सवार 03 युवकों के कब्जे से 18.350 KG गांजा बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-06/2026 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पिकअप को सीज किया गया।

 

चेकिंग के दौरान रोके जाने पर चालक ने पिकअप में कबाड़ का सामान होना बताया, चेक करने पर एक कट्टे में गांजा भरा मिला, पूछने पर वाहन में सवार तस्करों ने बताया कि गांजा ग्राम घनियाल से रामनगर की ओर ले जा रहे थे, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।

पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. गुलजार उम्र- 19 वर्ष पुत्र अफसर अली निवासी एचपी गोदाम टांडा थाना रामनगर जनपद नैनीताल 

2. नासिर हुसैन उम्र- 39 वर्ष पुत्र मजर हुसैन निवासी ग्राम पूछडी थाना रामनगर जनपद नैनीताल

3. मौ0 आजम उम्र- 25 वर्ष पुत्र निजामुद्दीन निवासी मुस्लिम इन्टर कॉलेज के पीछे ठाकुरद्वारा थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर-प्रदेश

 

 अपराधिक इतिहास-

अभियुक्त नासिर हुसैन के विरूद्ध मु0अ0स0-201/2020 धारा-8/20 NDPS एक्ट थाना रामनगर, जिला नैनीताल में अभियोग पंजीकृत है।

 

 बरामदगी- 18.350 Kg गांजा बरामद।

 कीमत- 4,58,750/- रुपये।

 

 पुलिस टीम-

1-अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, थाना सल्ट

2-हेड कानि0 अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा 

3-कानि0 नरेन्द्र सिंह, थाना सल्ट 

4-कानि0 राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा 

5-कानि0 रविन्द्र कम्बोज, थाना सल्ट

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी ने की समीक्षा। जल्द निस्तारण के दिए निर्देश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                   (नया अध्याय)       सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी ने…

    मद्महेश्वर घाटी में चीड़ के वृक्षों का अवैध पातन। वन विभाग हरकत में। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                               (नया अध्याय)     मद्महेश्वर घाटी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    • By User
    • April 17, 2026
    • 12 views
    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    • By User
    • April 17, 2026
    • 5 views
    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 13 views
    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 6 views
    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    गीत  (जहरीली हवा)

    • By User
    • April 17, 2026
    • 7 views
    गीत  (जहरीली हवा)

    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास

    • By User
    • April 17, 2026
    • 18 views
    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास