मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
कोतवाली चौखुटिया पुलिस की तत्परता— 24 घंटे में गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद
अल्मोड़ा: दिनांक 24.02.2026 को कोतवाली चौखुटिया क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री जो बिना बताए घर से कहीं चला गयी है।
सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक तलाश/ सुरागरसी-पतारसी की गई। साथ ही सर्विलांस टीम की सहायता से संभावित स्थानों पर खोजबीन कर 24 घंटे के भीतर नाबालिग को मोहान क्षेत्र से सकुशल बरामद किया।
आज दिनांक 25.02.2026 को आवश्यक काउंसिलिंग के उपरांत किशोरी को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया।








