मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
होली एवं महिला दिवस समारोह का आयोजन सुप ई गांव में आरोही संस्था की ओर से बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।
अल्मोड़ाः होली एवं महिला दिवस समारोह का आयोजन आज सुपई गाँव में आरोही संस्था की ओर से बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया।
रंगों के इस पावन पर्व होली ने जहाँ आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया, वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की शक्ति, साहस और योगदान को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिसने पूरे वातावरण को उल्लास, ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया।
इस आयोजन ने न केवल सामाजिक एकता को मजबूत किया, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सामूहिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक प्रेरणादायक कदम सिद्ध हुआ।








