एसएसपी अल्मोड़ा नशे के विरूद्ध सख्त, नशे के सौदागरों पर कसी जा रही नकेल।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

                 (नया अध्याय)

 

 

एसएसपी अल्मोड़ा नशे के विरूद्ध सख्त, नशे के सौदागरों पर कसी जा रही नकेल।

 

 

 

 

SOG की अलग-अलग टीमों ने कोतवाली अल्मोड़ा व दन्या पुलिस के साथ लोधिया से स्मैक, सुवाखान से बरामद की अवैध शराब।

 

 

 

4.59 लाख की लगभग 15.30 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद।

 

                   अल्मोड़ा: आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में त्योहारों के दृष्टिगत चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर नशे तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

 

 पहला मामला

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय व उ0नि0 सुनील धानिक प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में दिनांक- 27.02.2026 को कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा लोधिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक युवक निखिलेश कनवाल के कब्जे से कुल 15.30 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0-21/2026 धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. निखिलेश कनवाल उम्र- 22 वर्ष पुत्र अनिल कनवाल, निवासी खत्याड़ी, जनपद- अल्मोङा 

 

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0- 82/2023 धारा 147,323,324 IPC                  (कोतवाली अल्मोड़ा )

 

बरामदगी-15.30 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

कीमत- 4,59,000/- रुपये।

 

पुलिस टीम-

1. उपनिरीक्षक आनन्द बल्लभ कश्मीरा,                                      (चौकी प्रभारी धारानौला)

2. कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा

3. कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा

4. कानि0 श्री गणेश पाण्डे, एसओजी अल्मोड़ा

 

दूसरा मामला-

 

 

 

                             अल्मोड़ा: आज दिनांक 28.02.2026 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत व उ0नि0 सुनील धानिक प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में एसओजी व दन्या पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सुवाखान तिराहा से ऑल्टो कार संख्या UK 01A 3504 को चेक करने पर दीपक सिंह के कब्जे से 12 गत्ते की पेटियों में 432 क्वार्टर व 69 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद बरामद होने पर वाहन को सीज कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में मु0अ0सं0-08/2026 धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए