मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
सड़क पर लापरवाही नहीं चलेगी, नशेड़ी बस चालक पर सोमेश्वर कोतवाल की सख्त कार्रवाई।
चालक को गिरफ्तार करते हुए वाहन किया सीज।
अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर लापरवाह वाहन चालकों, रैस ड्राईविंग एवं नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
जिस क्रम में आज दिनांक 01.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में, सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रान्तर्गत सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक बस को चैक किया गया। वाहन चालक उमेद राम निवासी ग्राम लोद नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। वाहन चालक को गिरफ्तार करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत बस को सीज किया गया। सभी यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से गंतव्य हेतु सुरक्षित भेजा गया।








