मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
आल्मोड़ा उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग जनपद अल्मोड़ा में अध्यक्ष दिनेश चन्द्र तिवारी के तत्वाधान में बैठक आयोजित।
अल्मोड़ा: आज दिनांक 6 मार्च 2026 को उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग जनपद अल्मोड़ा में अध्यक्ष दिनेश चन्द्र तिवारी के तत्वाधान में बैठक आयोजित की गयी जिसमें पूर्व सैनिक द्वारा निम्न बिन्दुओं को लेकर चर्चा की गयी। जिसमें मुख्य रूप में बाजार में दो पहिया और चौ पहिया वाहन का सरेबाजार आगमन हो रहा है इस मामले को लेकर रोक लगाने की बात कही गई। और इसमें रोक लगाने की मांग की गयी। और उनके मुख्य मांग रोडवेज एवं अन्य स्टेशनों में बसों का आगमन एवं प्रस्थान को लेकर सूचना लगाने को लेकर भी मांग की गयी। पिथौरागढ़ पूर्व सैनिक लीग जनपद की मांग को लेकर अल्मोड़ा पूर्व सैनिक लीग द्वारा समर्थन दिया गया। कार्यक्रम में आज पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष दिनेश चन्द्र तिवारी, मोहन सिंह अधिकारी,एन डी जोशी, पूरन चन्द्र जोशी, हरीश चंद्र भाकुनी, आसीष वर्मा, पूरन सिंह ऐरी, रघुनाथ सिंह नैनवाल, नरेंद्र सिंह बघरी अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे।








