अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैमूर की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

Spread the love

संवाददाता कैमूर (भभुआ): नया अध्याय,

 

 

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कैमूर की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित।

 

जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त महोदय की उपस्थिति में आयोजित हुआ भव्य समारोह

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, कैमूर, शिक्षा विभाग एवं कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लिच्छवी भवन में एक भव्य सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा उप विकास आयुक्त महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली जिले की 25 प्रतिभाशाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन महिलाओं को समर्पित था जिन्होंने अपने साहस, परिश्रम और समर्पण से समाज में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 

सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में सराहनीय योगदान

पुलिस विभाग की महिला अधिकारियों एवं कर्मियों को उनकी निष्ठा, साहस और कर्तव्यपरायणता के लिए सम्मानित किया गया।इस क्रम में पु०अ०नि० ब्युटी कुमारी, पूजा भारती, नीतू तथा वर्षा रानी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

 

इसके अतिरिक्त कुच्छिला थाना की SHO कनिष्का तिवारी एवं कुदरा थाना की पु०अ०नि० राविया हुसना को विधानसभा आम चुनाव 2025 के दौरान बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मान प्रदान किया गया।साथ ही म० शि० सृष्टि प्रिया एवं नेहा कुमारी को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र की अग्रणी महिलाएं

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में योगदान देने वाली महिलाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

 

आशा कार्यकर्त्ता श्रीमती लालती देवी एवं श्रीमती मंजु देवी को संस्थागत प्रसव और परिवार नियोजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।वहीं सदर अस्पताल, भभुआ की एएनएम श्रीमती संजू कुमारी एवं माधुरी कुमारी को मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा SNCU में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

 

खेल के मैदान में बढ़ाया जिले का गौरव

खेल जगत में जिले का नाम रोशन करने वाली युवा खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

 

गरिमा श्री (बैडमिंटन), अर्चना कुमारी (हॉकी) और सलोनी कुमारी (कबड्डी) ने 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स में सहभागिता कर कैमूर का प्रतिनिधित्व किया।

काजल कुमारी (एथलेटिक्स) ने नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2025, भुवनेश्वर में 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।

इसी प्रकार सृष्टि नंदनी (ताईक्वांडो) ने 8वीं नेशनल कैडेट ताईक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में रजत पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

 

शिक्षा, कृषि, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान

शिक्षा के क्षेत्र में प्रधानाध्यापक श्रीमती सुनिता कुमारी एवं श्रीमती सीमा कुमारी को विद्यालयों में नवाचार और बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया।

कृषि क्षेत्र में श्रीमती निधि कुमारी एवं श्रीमती सरोजा कुमारी को मशरूम उत्पादन और मोटे अनाज की खेती के माध्यम से आत्मनिर्भरता का उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए सम्मान दिया गया।

 

कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में ‘कैमूर कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती अनुराधा कृष्ण रस्तोगी को उनके सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं कुमारी ममता को जिले को खुले में शौच से मुक्त (ODF) बनाने और स्वच्छता अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

प्रेरणा का स्रोत बनीं कैमूर की बेटियां

 

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान समारोह न केवल महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का संदेश भी है। कैमूर की बेटियां आज सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, कृषि और सामाजिक विकास के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और जिले के साथ-साथ पूरे बिहार का नाम रोशन कर रही हैं।

 

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, महिला प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. दीपक गोस्वामी                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    Spread the love

    Spread the love  पवन वर्मा                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                     …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।