जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने प्रेस क्लब अल्मोड़ा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ समारोह में किया प्रतिभाग – अध्यक्ष को दिलाई शपथ।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

  (नया अध्याय)

 

 

     जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने प्रेस क्लब अल्मोड़ा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ समारोह में किया प्रतिभाग – अध्यक्ष को दिलाई शपथ।

 

 

 

         अल्मोड़ाः जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज प्रेस क्लब अल्मोड़ा पहुंचकर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष जगदीश जोशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को प्रेस क्लब अल्मोड़ा के चुनाव में चुनाव अधिकारी रहे प्रकाश चंद्र पंत ने शपथ दिलाई, जबकि प्रेस क्लब के कानूनी सलाहकारों को प्रेस क्लब के चुनाव में पर्यवेक्षक रहे महेश परिहार ने पद की शपथ दिलाई।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि प्रेस समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है तथा जनहित के मुद्दों को सकारात्मक ढंग से सामने लाकर व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम योगदान देता है।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को सही, निष्पक्ष और तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने आशा व्यक्त की प्रेस क्लब अल्मोड़ा की नई कार्यकारिणी पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखते हुए समाजहित में कार्य करेगी और जनपद के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाएगी।

 

उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आती है तथा विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचती है। जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेस क्लब की नई टीम जनपद में सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट ने मुख्य अतिथि डीएम अंशुल सिंह के स्वागत किया तथा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश जोशी ने अपने संबोधन में अल्मोड़ा में पत्रकारिता के गौरवशाली अतीत को याद दिलाया। कहा कि प्रेस क्लब अपने दायित्व में खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगा। उन्होंने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंशुल सिंह का आभार जताते हुए कहा कि युवा एवं ऊर्जावान जिलाधिकारी के सहयोग से प्रेस क्लब की प्रगति में अपेक्षित गति आएगी। संचालन कपिल मल्होत्रा एवं अशोक पांडे ने किया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार गोपेश उप्रेती, दिनेश भट्ट, दयानंद कठैत भी उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने पत्रकारिता के मूल्यों, समाज हित की पत्रकारिता तथा प्रेस क्लब की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, इसलिए लोकतंत्र की मजबूती के लिए पत्रकारों के त्याग, समर्पण और संघर्ष को हमेशा याद किया जाना चाहिए।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य, जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। नव निर्वाचित कार्यकारिणी के रूप में अध्यक्ष जगदीश जोशी, उपाध्यक्ष कमलेश कनवाल, सचिव अशोक पाण्डे, कोषाध्यक्ष संतोष बिष्ट, मोहित बिष्ट, कपिल मल्होत्रा, हरीश भंडारी, रोहित कार्की, संजय अग्रवाल, किशन चन्द्र जोशी, हिमांशु लटवाल, व शिवराज कपकोटी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए