ब्यूरो कुमाऊं: दयानंद कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
जिला विकास प्राधिकरण का वर्षों से चला आ रहा विरोध प्रर्दशन आज भी जारी है।
अल्मोड़ाः सर्वदलीय संघर्ष समिति अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 10/03/2026 को गांधी पार्क, चौघानपाटा अल्मोड़ा में जिला विकास प्राधिकरण का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में शामिल तमाम लोगों का कहना है कि जब से सरकार द्वारा यह जिला विकास प्राधिकरण योजना लागू की गई है तब से लोग इससे काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।इस योजना के लागू होने से लोगों के मकान या जमीन संबंधित नक्शा आदि बनवाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें इस काम को करने में बहुत ज्यादा समय और पैसा दोनों बहुत ज्यादा लग रहा है, जिससे लोग लागातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि जनता विगत आठ वर्षों से भी अधिक समय से इस जिला विकास प्राधिकरण के कारण हो रही परेशानियों के बारे में सरकार को तमाम आंदोलनों के माध्यम से बता चुकी है और इसे तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की अपील कर चुकी है, लेकिन सरकार आंख और कान बंद करके बैठी है। सरकार को जनता का दुख दर्द और परेशानी नहीं दिखाई दे रही है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार इस समाप्त नहीं कर देती, तब-तक आंदोलन, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस अवसर पर वहां पर हेम चन्द्र तिवारी (नगर निगम पार्षद),प्रताप सिंह सत्याल,हेम चन्द्र जोशी,चन्द्रमणी भट्ट, भगीरथ पाण्डे, ललित मोहन पंत, रोबिन मनोज भण्डारी, गोविंद बल्लभ जोशी, राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।








