संवाददाता आगर-मालवाः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
कलेक्टर ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण
आगर-मालवा: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव ने बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम गोदाम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा डबल लॉक सिस्टम का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर यूपी जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आरपी वर्मा, निर्वाचन सुपरवाइजर श्री राजेंद्र पांड्या,मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल से श्री अशोक प्रजापत और राजू मुल्तानी उपस्थित रहे।







