अल्मोड़ा विशेष संवाददाता: दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
हुक्का क्लब के तत्वाधान में लोक कलाकार दीवान कनवाल को दी श्रद्धांजलि।
अल्मोड़ाः आज हुक्का क्लब के तत्वाधान में कुमाऊं से उच्च कोटि के लोक कलाकार दीवान कनवाल के अकस्मात निधन को लेकर अल्मोड़ा हुक्का क्लब में शोक सभा श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। जिसमें रंगकर्मी कलाकार अल्मोड़ा जिले के प्रबुद्ध जन, पत्रकार बंधु, सामाजिक कार्यकर्ता,वरिष्ठ नागरिक,जन प्रतिनिधि शामिल हुए और संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें सर्वप्रथम त्रिभुवन गिरी महाराज द्वारा दीवान कनवाल के लोक कला और जीवन पर प्रकाश डाला गया। उनके जीवन के संघर्ष को शब्दों के माध्यम से उजागर किया गया। और शोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर और साहित्य कार देब सिंह पोखरिया ने दीवान कनवाल के हुनर को लेकर उनकी तारीफ करते हुए उनको याद किया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिक्षा विद प्रकाश जोशी द्वारा संबोधन में कहा गया कि दीवान कनवाल मेरा छात्र रहा है। और छात्र जीवन से ही दीवान कनवाल को मंच दीया गया था। और हमने कल्पना तक नहीं की यही बच्चा आगे जाकर बहुत प्रतिभाशाली होगा। और कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन के अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल द्वारा बताया की दीवान कनवाल सभी कलाकारों के लिए मदद गार थे और विशम परिस्थितियों में भी लोक कलाकारों के साथ खड़े रहते थे। और उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया की दीवान कनवाल अपने से जूनियर सह कलाकारों का पूरा सम्मान करते थे। और महापौर नगर निगम अध्यक्ष अजय वर्मा से उन्होंने निवेदन किया की दीवान कनवाल की स्मृति में किसी स्मारक एवं मार्ग को दीवान कनवाल के नाम से रखा जाए। और भी वक्ताओं द्वारा अपने विचार कार्यक्रम में रखे गए। और कार्यक्रम का संचालन रंग कर्मी मन मोहन चौधरी द्वारा किया गया। कई रंग गर्मी इस शोक सभा में भावुक हो गए। कार्यक्रम में मेअर अजय वर्मा, पूर्व विजेपी जिला अध्यक्ष रवि रौतेला,

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश सचिव विजेपी महा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, बार अशोशियन के पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा, जय मित्र बिष्ट, राजेन्द्र तिवारी, शगुन त्यागी सुन्दर लटवाल, पत्रकार पीसी तिवारी, पत्रकार दिनेश भट्ट, पत्रकार दयानंद कठैत, गोपाल सिंह चम्याल, प्रकाश बिष्ट, रंग कर्मी गिरीश धवन, चंदन बोरा, गीता बोरा, बिमला बोरा, लोक गायक लता पांडे, नारायण थापा, आलोक वर्मा, परतेश पांडे, कल्याण बोरा, मनोज चम्याल, धूरुप टम्टा, नरेश बिष्ट, आनन्द भट्ट, भावना कठैत, रोशनी बिष्ट, दीक्षा आर्या, देवेन्द्र भट्ट, अन्य गड़मान्य लोग उपस्थित थे।








