कोल्लू बैण्ड – स्वारी ग्वास मोटर मार्ग बना जानलेवा। 1.32 करोड़ खर्च के बाद भी मोटर मार्ग बदहाल। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                     (नया अध्याय)

 

 

कोल्लू बैण्ड – स्वारी ग्वास मोटर मार्ग बना जानलेवा। 1.32 करोड़ खर्च के बाद भी मोटर मार्ग बदहाल।

 

जर्जर मोटर मार्ग की शिकायत मुख्यमंत्री दरबार पहुंचने से विभाग में मचा हड़कंप। 

       

 

        ऊखीमठ: लोक निर्माण विभाग खण्ड रूद्रप्रयाग द्वारा कोल्लू बैण्ड – स्वारी ग्वास मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण पर वित्तीय वर्ष 2022–2023 में लगभग 1 करोड़ 32 लाख रुपये खर्च किए जाने के बावजूद मार्ग की हालत अत्यंत जर्जर बनी हुई है। सड़क पर जगह–जगह गड्ढे, धंसान और उखड़ा डामर अब इस मोटर मार्ग को यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए जानलेवा बना हुआ है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि मोटर मार्ग के निर्माण और डामरीकरण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण कुछ ही समय में सड़क उखड़ने लगी। कई स्थानों पर सड़क की सतह पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो गया है। बारिश या धुंध के समय यह मार्ग और भी अधिक खतरनाक हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन कई गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। स्कूली छात्र–छात्राओं, किसानों तथा आपातकालीन सेवाओं के लिए भी यही मार्ग एकमात्र सहारा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन वाहन फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को सड़क की दयनीय स्थिति से अवगत कराया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति की खबर ग्रामीण एल एस नेगी द्वारा मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचने के बाद लोक निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया है। उनका कहना है कि मोटर मार्ग के डामरीकरण व विस्तारीकरण पर भारी रकम खर्च होने के बाद भी मोटर मार्ग जानलेवा बना हुआ है। उनका कहना है कि विगत वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा दीपावली से पूर्व सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का फरमान जारी किया गया था मगर सम्बंधित विभाग द्वारा मोटर मार्ग पर सिर्फ सात प्रतिशत गढ्ढे भर कर इतिश्री कर दी गयी थी । उन्होंने शासन और प्रशासन से मांग की है कि सड़क के निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा मार्ग का शीघ्र पुनः डामरीकरण कर सुरक्षित बनाया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। ग्राम पंचायत क्यूडी के पूर्व प्रधान महेन्द्र नेगी का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों की जीवनरेखा कही जाने वाली सड़कों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। यदि समय रहते इस मार्ग की मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मोटर मार्ग पर व्यय हुए रोटी रकम की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गयी तो स्थानीय जनता को सम्बंधित विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद ठेकेदार से बात हो गयी है । कार्मियल गैस सिलेंडर मिलने के बाद मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू किया जायेगा।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए