मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
तत्पर पुलिस कार्रवाई से मिली सफलता
चौखुटिया पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर किया सकुशल बरामद।
अल्मोड़ाः दिनांक 14.03.2026 को चौखुटिया क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली चौखुटिया में तहरीर दी गई कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली चौखुटिया में FIR No-04/2026, धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत गुमशुदगी पंजीकृत की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके
द्वारा प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया को नाबालिग की शीघ्र बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया
अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए एसओजी मोबाइल सर्विलांस टीम की सहायता से नाबालिग की लोकेशन का पता लगाया गया और गुमशुदा नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर पान बैरती, चौखुटिया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।
आवश्यक कार्यवाही के उपरांत बरामद नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।








