संवाददाता कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
अति प्राचीन बाड़ी माता मंदिर व मां कमलेश्वरी माता जी मां बिंजासन माता जी एवं मां हिंगलाज देवी मठ में रहेगी भक्तों की भीड़।
नौ दिनों तक माता मंदिर में रहेगी भक्तों की भीड़
हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र का प्रारंभ हुआ देवी मंदिरों मैं पूजा पाठ एवं अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
कानड़ : गुड़ी पड़वा भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है गुड़ी पड़वा वसंत ऋतु का पर्व है,हिंदुओं के लिए नए साल का प्रतीक माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह चैत्र महीने के पहले दिन यानी नए साल की शुरुआत हो जाती, है हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल गुड़ी पड़वा ओर चैत्र नवरात्र का पर्व 19 मार्च को मनाया जा रहा ।
नगर में कहीं समाज द्वारा गुड़ी पड़वा पर गुड़ी का पूजन किया गया जिसमें गुंड़ी को घर के द्वार किसी ऊंची जगह या छत पर लगाया गया साथी घर के दरवाजे पर आम के पत्ते का तोरण लगाकर की पूजा करना वर्षों की शुरुआत की हिंदू नव वर्ष की शुरुआत पर लोगों के लिए एक दूसरे को व्यक्तिगत और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी
जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर गुरुवार को हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा एवं चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व चैत्र मास के नक्षत्र अमृत सिद्धि सहित नव विक्रम संवत् 2083 की शुरुआत हो गई है
नौ दिनों तक माता मंदिर में रहेगी भक्तों की भीड़
गुड़ी पड़वा पर नव वर्ष के साथ क्षेत्र नवरात्रि की शुरुआत भी हो गई है नवरात्र में 9 दिनों तक माता मंदिरों में माता रानी के दर्शन करने और पूजा पाठ में अनुष्ठान करने हेतु भक्तों की भीड़ लगी रहेगी
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में स्थित मां बिजासन माताजी व शिव पहाड़ी के दक्षिण की ओर विराजित मां चालर माताजी एवं पचलाना रोड ठाकुर सेरी स्थित मां हिंगलाज देवी मठ में विराजित 51 शक्ति पीठ मां हिंगलाज देवी मंदिर में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गई और पंच तत्व एवं देवी मां का अभिषेक किया गया और मां हिंगलाज देवी का अलौकिक श्रृंगार किया गया एवं देवी मां के दरबार में अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई नगर के
अति प्राचीन बाड़ी माता मंदिर व मां कमलेश्वरी माता जी मां बिंजासन माता जी एवं मां हिंगलाज देवी मठ में रहेगी भक्तों की भीड़।
नगर के समीपस्थ ग्राम पचेटी में प्राचीन बड़ी माता का मंदिर स्थित है जहां दूर दराज से लोग अपनी मनोकामना के लिए माता के दर्शन करने को पहुंचते हैं चैत्र नवरात्रि में बड़ी माता मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है जहां लोग अपनी मनोकामना लेकर आते हैं ऐसे में मान्यता है की माताजी भी कार्य के सफल होने या ना होने के संकेत भी पट्टे के माध्यम से भक्तों को देती है ऐसी ही आस्था के चलते पचेटी बड़ी माता मंदिर में केवल नवरात्र में ही नहीं बल्कि 12 महीने की यहां माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है एवं शिव पहाड़ी के दक्षिण की ओर विराजित मां चालर माताजी कि ऐसी आस्था जहां पर 12 माह ही माताजी के चरणों में पानी भरा रहता है वही नगर के कुछ ही किलोमीटर दूर कलमोई गांव में स्थित कमलेश्वरी माता जी के नाम से सुप्रसिद्ध जानी जाती है यहां पर भी प्रतिदिन भक्ति दर्शन करने के लिए आते हैं।







