आनंद से जियो और आनंद से जीने दो

Spread the love

 

पीयूष गोयल  (दादरीवाला)

दादरी, गौतमबुद्धनगर

 

                    (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

        आनंद से जियो और आनंद से जीने दो

 

 

एक मछुआरा रोज़ाना मछलियाँ बेच कर अपने परिवार का लालन पालन करता था, बात बहुत पुरानी हैं, एक दिन जैसे ही मछली पकड़ कर अपनी टोकरी में रख रहा था, एक मछली बहुत जोर-जोर से उछल कूद कर रही थी बड़ी ही बेचैन थी, मछुआरे ने अपनी टोकरी से निकाल कर देखा तो मछली की आँखें नम थी, तभी मछली ने एक मोती उगल दिया, उस पर लिखा था, भैया मुझे छोड़ दो, मेरे बिना मेरे बच्चे मर जाएँगे। मछुआरे को तरस आ गया और उस मछली को छोड़ आया। और वो मोती अपने पास सुरक्षित रख लिया। ऐसे ही चलता रहा, पर बात मछुआरे को लग गई, एक दिन फिर ऐसा ही हुआ, एक मछली ज़ोर-ज़ोर से उछल कूद कर रही थी आँखें नम थी, जैसे ही हाथों में लिया एक मोती निकला, उस पर लिखा था मेरे बिना मेरी माँ मर जायेगी, मछुआरे का मन फिर पसीज गया और उस मछली को भी छोड़ आया और मोती अपने पास रख लिया और सोचने लगा अगर ऐसे ही चलता रहा तो मेरा तो काम बंद हो जायेगा। समय गुजरता रहा, एक दिन फिर ऐसा ही हुआ, आज मोती पर लिखा था, भैया मेरे बिना मेरी पत्नी नहीं रह पायेगी, मछुआरे से रहा नहीं गया, आज पूरा का पूरा मछली से भरा टोकरा तलैया में लोटाया, और तीनों मोती अपनी जेब में रख अपने घर को वापिस चल दिया, मछुआरे ने ये सारी बाँते अपनी पत्नी को बताई और कहाँ अब मैं यह काम नहीं कर पाऊँगा। मैं अपने मन के आगे हार गया मैं अब मछलियाँ नहीं पकड़ पाऊँगा, दोनों ही बड़ी सोच में पड़ गये, कैसे परिवार का लालन पालन होगा। एक दिन मछुआरा बड़े ही परेशान मन से तलैया के पास जाकर बैठ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा, तभी एक मछली बाहर आई और बोली भैया, आप चिंता ना करे आपने हमारे लिए इतना किया हैं, अब हमारा वक़्त हैं एक-एक करके बहुत सारी मछलियाँ बाहर आ गयी और हर मछली एक- एक मोती उगल कर चली गई और बोली आप बिलकुल भी चिंता मत करना जब भी आपका मन करे मिलने आते रहना। मछुआरे ने सारे मोती इकट्ठा कर घर की और चल दिया इतने सारे मोती देख कर पूरा घर फूला न समाया और मछुआरे ने एक नया व्यापार शुरू कर दिया, बड़े आनंद के साथ जीवन जी रहें हैं। जब भी मन करता हैं तलैया के पास जाकर मछलियों से मिल आता हैं। आनंद से जियो और आनंद से जीने दो।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़