ऊखीमठ:  रुद्रप्रयाग विधान सभा से विधायक भरत सिंह चौधरी के सरकार में मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                         (नया अध्याय)

 

 

            ऊखीमठ:  रुद्रप्रयाग विधान सभा से विधायक भरत सिंह चौधरी के सरकार में मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने गृह जनपद आगमन पर खांकरा, नरकोटा, बायपास सहित जनपद मुख्यालय में भाजपा जिला कार्यालय व उनके आवास पर भी लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। शनिवार को भाजपा कार्यालय पहुंचने पर नवनियुक्त मंत्री की कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, इसके बाद मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में विधायक को सरकार में मंत्री बनाना सौभाग्य की बात है। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा के कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत से भाजपा को जिले से दोनों शीट जीताने का कार्य करेंगे। कैबिनेट में स्थान मिलने पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरे लिए परिवार के सदस्य की तरह है। उन्होंने कहा कि मेरे 25 सालों का संघर्ष और 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन के बाद मुझे मंत्री पद मिला है, इसके लिए में सभी जनपदवासियों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। कहा कि जिले में पहली बार स्थानीय व्यक्ति को मंत्री पद मिलना सौभाग्य की बात हुई। कहा कि 2027 के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है, जिले की दोनों सीटों पर काबिज होगी। प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा की शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे मंत्री पद मिला है, इसके लिए में सभी जनपदवासियों का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। कहा कि जिले में पहली बार स्थानीय व्यक्ति को मंत्री पद मिलना सौभाग्य की बात हुई। कहा कि 2027 के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है, जिले की दोनों शीटों पर काबिज होगी। प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा की शीर्ष नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेदारी दी उसको पूरा ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने की कोशिश रहेगी। उन्होंने कहा की प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विकास की परियोजना गतिमान है। हमारी सरकार उत्तराखंड को एक समृद्ध और सशक्त प्रदेश बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी इसी इसी प्रकार से विकास के कार्य गतिमान रहेंगे। अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत ने सभा का समापन किया। स्वागत कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरुण चमोली ने किया इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रमाण, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ऐश्वर्या रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रितु नेगी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अगस्त्यमुनि भुवनेश्वरी देवी, अध्यक्ष नगर पंचायत तिलवाड़ा विनीता देवी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, जिला कार्यालय प्रभारी सुनील नौटियाल, जिला कोषाध्यक्ष कुलबीर रावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आशीष कंडारी, युवा मोर्चा गढ़वाल सहसंयोजक विकास डिमरी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष जिले के पदाधिकारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जनता मौजूद रही।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए