मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
राजकीय स्नातकोत्तर महाविधालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित।

आल्मोड़ा: स्व० जय दत्त वैला स्व० संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत (अल्मोड़ा) में दिनांक 24–25 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर हिन्दी विभाग प्रभारी डॉ० निर्मला जोशी की दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का भव्य विमोचन किया गया। यह संगोष्ठी यूकॉस्ट द्वारा प्रायोजित तथा देवभूमि उद्यमिता योजना के संयुक्त तत्वावधान में “उद्यमशीलता, नवाचार एवं सतत विकास” विषय पर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ० नवीन चन्द्र जोशी, प्रभारी, मानसखंड विज्ञान केन्द्र ने अपना मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए विज्ञान आधारित उद्यमों के लिए वित्तीय संसाधन सुरक्षित करने के विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नवाचार, अनुसंधान एवं स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने हेतु प्रभावी रणनीतियों पर भी अपने विचार साझा किए।
विमोचन समारोह के दौरान विद्वानों एवं अतिथियों ने डॉ० निर्मला जोशी की दोनों पुस्तकों— “श्रीलाल शुक्ल के कथा साहित्य में चेतना का स्वरूप” एवं “भोजपुरी साहित्य में लोकजीवन की अभिव्यक्ति” —को हिन्दी साहित्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समकालीन बताया। वक्ताओं ने कहा कि पहली पुस्तक में श्रीलाल शुक्ल के कथा साहित्य में निहित सामाजिक चेतना का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है, जबकि दूसरी पुस्तक भोजपुरी साहित्य में लोकजीवन की सजीव झलक को उजागर करती है।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने पुस्तकों की विषयवस्तु की सराहना करते हुए इन्हें शोध एवं अध्ययन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। महाविद्यालय परिवार ने डॉ० निर्मला जोशी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि उनकी ये कृतियाँ हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।








