लिखवार -गितार – अमर कलाकार स्व. अमर सिंह राही के योगदान का भावपूर्ण स्मरण।

Spread the love

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री

 

                 (नया अध्याय)

 

लिखवार -गितार – अमर कलाकार स्व. अमर सिंह राही के योगदान का भावपूर्ण स्मरण।

 

दूरदर्शन ने किया चंद्र सिंह राही परिवार की चार पीढ़ियों का अभिनंदन।

 

 

 

देहरादूनः उत्तराखंड की लोक संस्कृति के शिखर पुरुष स्वर्गीय चंद्र सिंह राही की जयंती पर विशेष कार्यक्रम दूरदर्शन उत्तराखंड (देहरादून केंद्र) में राही परिवार की चार पीढ़ियाँ शामिल रही, उत्तराखंड की लोकधुनों को देश-दुनिया तक पहुँचाने वाले महान लोकगायक स्व. चंद्र सिंह राही की जयंती के अवसर पर दूरदर्शन उत्तराखंड द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग की गई। इस कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि इसमें स्व. राही के पूरे परिवार की चार पीढ़ियाँ एक साथ मंच पर मौजूद थीं। यह उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का प्रतीक है।

 

लोकसंगीत की साधना और संरक्षण में राही परिवार ने सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। चंद्र सिंह राही ने अपने जीवन को लोक धुनों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों, गाथाओं और पहाड़ी संगीत की मौलिक पहचान को संरक्षित करने में समर्पित किया। आज उनका परिवार उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड की सांस्कृतिक जड़ों को नई पीढ़ी तक पहुँचा रहा है।

 

कार्यक्रम में राही परिवार द्वारा पारंपरिक कुमाऊँनी और गढ़वाली लोकगीत, वाद्य प्रस्तुतियाँ, और राही जी के अप्रकाशित/दुर्लभ लोकगीतों का विशेष प्रदर्शन किया गया।

 

इस अवसर पर दूरदर्शन उत्तराखंड के क्लस्टर हेड एस एस मीणा, कार्यक्रम प्रमुख अनिल कुमार भारती ने रही परिवार की चार पीढ़ियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संयोजन, निर्माण और संचालन कार्यक्रम अधिशासी नरेन्द्र सिंह रावत ने किया। श्री मीणा और श्री भारती ने स्व. चंद्र सिंह राही की धर्मपत्नी सुधा देवी को शाल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोकसंगीत से जुड़े विशेषज्ञ, कलाकार और अनेक सांस्कृतिक प्रेमी भी उपस्थित थे।

 

राही परिवार की चार पीढ़ियों का एक साथ मंच पर आना न केवल उत्तराखंड के लोकसंगीत की जीवंत परंपरा का उत्सव है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि हमारी सांस्कृतिक जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य उतना ही सशक्त होगा।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए