हवालबाग विकासखंड बैठक: आंगनबाड़ी, पानी, बिजली और पंचायत फंड पर उठे बड़े मुद्दे।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

               (नया अध्याय)

 

 

 

हवालबाग विकासखंड बैठक: आंगनबाड़ी, पानी, बिजली और पंचायत फंड पर उठे बड़े मुद्दे।

 

 

 

 

 

           अल्मोड़ा:  हवालबाग विकासखंड में आयोजित बैठक में जनपद स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रमुखता से रखीं।

 

बिमौला प्रधान ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खेल मैदान की कमी का मुद्दा उठाया, जबकि देवलीखान में आंगनबाड़ी भवन के हस्तांतरण की समस्या भी सामने रखी गई। कृषि विभाग द्वारा अपनी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं देवलीखान पशु सेवा केंद्र में कैंप लगाने की मांग भी प्रधानों द्वारा की गई।

 

प्रधान संगठन के महामंत्री एवं ग्राम प्रधान अथरबनी विनोद जोशी ने पंचायती राज विभाग द्वारा 5% कंटीजेंसी राशि काटे जाने का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा दी गई वित्तीय राशि से ही कंटीजेंसी काटी जाएगी, तो प्रधानों के खातों में धनराशि भेजने का औचित्य ही क्या रह जाता है। इस पर सभी प्रधानों ने एकजुट होकर विरोध किया और कंटीजेंसी राशि नहीं देने की मांग का समर्थन किया।

 

बैठक में जल जीवन मिशन के तहत पानी की आपूर्ति न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। ग्राम प्रधान उसकोना देवेंद्र मेहरा ने भनर गांव पंपिंग योजना में आपूर्ति बाधित होने पर सवाल उठाया। वहीं ग्राम प्रधान स्यूरा प्रमोद जोशी ने स्यूरा-बरशिमी पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति न होने और वितरण व्यवस्था में खामियों की ओर ध्यान दिलाया।

 

विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याओं में भगतोला के प्रधान मनोहर सिंह ने पिछले 6 महीनों से ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर सवाल उठाया।

 

ग्राम प्रधान ढेली ने प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत का प्रस्ताव रखा। अन्य प्रधानों ने भी विद्यालयों के सुधारीकरण तथा बंद पड़े स्कूलों के वैकल्पिक उपयोग पर शिक्षा विभाग से चर्चा की।ऊ

 

सड़क मरम्मत, वन्य जीवों से सुरक्षा और तारबाड़ जैसी समस्याएं भी बैठक में उठाई गईं। ग्राम प्रधान फड़का मोहन सिंह कनवाल ने गौशाला और बकरी बाड़ा निर्माण के लिए 80 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित करने की मांग की।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, बीडीओ एस.एस. दरियाल, एबीडीओ पंचायत प्रमेंद्र पांडे, एसडीएम संजय कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन एबीडीओ रमेश कनवाल ने किया।

 

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, संदीप कुमार, जमन सिंह, भूपेंद्र आर्य, सोनी पांडे, अनिल टम्टा, कमलेश आर्या, संतोष आर्या सहित अन्य ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़