उत्तराखंड कविकुलतिलक शिरोमणि सम्मान से नवाजे गए दो समाजसेवी।  

Spread the love

 

ब्यूरो रुद्रप्रयागः

 

                (नया अध्याय)

 

उत्तराखंड कविकुलतिलक शिरोमणि सम्मान से नवाजे गए दो समाजसेवी।  

 

प्रसिद्ध फ्रांसीसी विचारक डां0 जैक्सवीन का जन्म दिन मनाया गया धूमधाम से। डॉ. जैक्सवीन इन्टर कालेज गुप्तकाशी में आयोजित हुए कार्यक्रम। 

 

                ऊखीमठः जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा प्रसिद्ध फ्रांसीसी लेखक, विचारक, योगी एवं मनोचिकित्सक डॉ. जैक्स वीन के जन्मदिन के अवसर पर भव्य खेल प्रतिभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी के सभागार में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी एवं मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में समिति द्वारा विद्यालय के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विगत शैक्षिक सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं, वार्षिक परीक्षा परिणामों तथा खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह का प्रमुख आकर्षण उत्तराखंड कवि कुलतिलक शिरोमणि सम्मान 2026 रहा। यह प्रतिष्ठित सम्मान समिति द्वारा संस्कृति, साहित्य, लेखन, सामाजिक सरोकार एवं समाज हित में किए जा रहे विशिष्ट कार्यों के लिए गणमान्य व्यक्तियों को प्रदान किया गया।

 

 

सम्मानित होने वालों में डॉ. अरुण कुकसाल शिक्षाविद एवं समाजसेवी एवं लक्ष्मण सिंह नेगी वरिष्ठ पत्रकार, रंगकर्मी व लेखक रहे।सभी सम्मानितों को शॉल, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके योगदान को सादर नमन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा।“जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी शिक्षा, खेल एवं संस्कृति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। डॉ. जैक्सवीन जैसे महान विचारक के जन्मदिन पर इस प्रकार का सम्मान समारोह युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। मैं सभी सम्मानित विद्यार्थियों एवं व्यक्तित्वों को हार्दिक बधाई देता हूँ। समाज के उत्थान में शिक्षकों, पत्रकारों और समाजसेवियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कहां कि मुझे इस समारोह में शामिल होकर अत्यंत हर्ष हो रहा है। कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी ने कहा कि खेल एवं शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले बच्चे ही कल के उत्तराखंड का भविष्य हैं। साथ ही, सामाजिक सरोकारों में समर्पित व्यक्तियों को सम्मानित करना सोसाइटी का सराहनीय प्रयास है। डॉ. अरुण कुकसाल व लक्ष्मण सिंह नेगी जैसी विभूतियाँ हमारे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। “सम्मान ग्रहण करने के बाद डॉ. अरुण कुकसाल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा है। वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी ने सोसाइटी को साहित्य एवं पत्रकारिता के प्रति समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रधानाचार्य लखपत सिंह राणा ने कहा कि हमारी सोसाइटी प्रतिवर्ष डॉ. जैक्स वीन के जन्मदिन को ‘सेवा एवं सम्मान’ के रूप में मनाती है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना और समाजहितैषी व्यक्तियों का अभिनंदन करना हमारा परम कर्तव्य है। इस वर्ष भी हमने नियमितता और उत्कृष्टता को मान दिया है। आगे भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे। “जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी के चेयरपर्सन श्री मनोज बेंजवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हम पिछले कई वर्षों से निरंतर खेल, शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इस सम्मान समारोह का उद्देश्य न केवल पुरस्कार वितरण है, बल्कि समाज में सकारात्मक मूल्यों का प्रसार करना है। मैं सभी सम्मानित अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों का आभार व्यक्त करता हूँ। हमारी कोशिश है कि आने वाले वर्षों में भी इस परंपरा को और अधिक विस्तार दिया जाए।”

 

इस अवसर पर प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, महामंत्री मदन भट्ट, प्रधान गडगू सरिता नेगी, खण्ड कार्यवाह दलवीर सिंह पुजारी, पी टी ए अध्यक्ष आशीष राणा, भाजपा चोपता मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, महामंत्री दीपक नेगी, प्रधान घिमतोली कविता देवी प्रतिनिधि शंकर सिंह नेगी, भूपेन्द्र कुर्माचली, विजय लक्ष्मी राणा, ज्योति असवाल, यशोदा राणा, राजेश राणा, आर के गोस्वामी, चन्द्रशेखर नौटियाल, विनोद गैरोला, प्रदीप बिष्ट, कविता दुमागा, संगीता दानू, सुलेखा चौहान, दिव्या त्रिवेदी, राजेश्वरी नौटियाल, पूजा बिष्ट, शीलावती धनाई, कविता भट्ट, कविता नौटियाल, ज्योति देवशाली, तृप्ति सेमवाल, रजनी राणा, बीना चौहान, आरती भट्ट, रविन्द्र नेगी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़