ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत
(नया अध्याय)
अल्मोड़ा नगर के मुख्य बाजार में विदेशी महिला के टॉयलेट न होने से परेशान होने का वीडियो वायरल से भड़के सत्ता पक्ष के बयानों पर पार्षद वैभव पाण्डे ने किया पलटवार।
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार में, बीते दिनों एक विदेशी महिला को टॉयलेट न मिल पाने से परेशान होने के बयान का वीडियो वायरल हुआ।इस मुद्दे को नगर के कुछ लोगों द्वारा नगर की छवि से जोड़कर नाराजगी जताई जा रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि इस घटना से नगर की मूलभूत सुविधाओं की कमी को उजागर किया है।
पार्षद वैभव पाण्डे ने कहा कि सबसे पहले यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि जिस व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया, उसने तत्काल उस महिला की सहायता की।यह एक मानवीय पहल थी,न कि किसी प्रकार की राजनीति। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों इस कमी को दूर करने के बजाय, आरोप-प्रत्यारोप में समय बर्बाद कर रहे हैं और जिम्मेदारी से भाग कर, विपक्ष पर इसका दोष मढ़ने का काम कर रहे हैं।वे लोग कह रहे हैं कि जिस व्यक्ति ने उस विदेशी महिला की वीडियो बनाई है उसने उस महिला की मदद करनी चाहिए थी, जबकि सच्चाई यह है कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने उस महिला की तुरंत मदद की।
पाण्डे ने कहा कि यहां नगर में गांवों से आने वाले लोग, बुजुर्ग, महिला व सामान्य नागरिक अक्सर संकोच के कारण ऐसी जगहों पर जाने से हिचकते हैं।आज के दौर में विषेश रूप से डायबिटीज वाले एवं अन्य बिमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए सार्वजानिक शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य है। ऐसे लोगों को बार बार टायलेट की जरूरत पड़ती है,यह सुविधा उपलब्ध न होने पर उन्हें बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।
पाण्डे ने कहा कि यह भी ध्यान देने योग्य है कि यदि आम नागरिक सिस्टम की कमियों को सामने लाता है तो उसे विपक्ष से जोड़कर देखना अनुचित है। जन-मानस को अपनी समस्याएं रखने का पूरा अधिकार है।हर मुद्दे को राजनीति से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है।
वैभव पाण्डे ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों द्वारा यह कहना कि, पहले क्या हुआ या पहले जो लोग सत्ता में थे उन्होंने क्यों नहीं किया, इन आरोप प्रत्यारोपों से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। पूर्व काम न हो पाने पर जनता ने सत्ता परिवर्तन किया है और वर्तमान प्रतिनिधियों को काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिम्मेदार लोग विपक्ष पर दोष मढ़कर अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते हैं।
पाण्डे ने कहा कि शौचालयों के स्पष्ट साइन बोर्ड/दिशा सूचक बोर्ड भी लगाए जाने आवश्यक हैं, ताकि बाहर से आने वाले लोगों एवं पर्यटकों को आसानी से इसकी जानकारी मिल सके और उन्हें उह सुविधा उपलब्ध हो सके।यह समय बयानबाजी का नहीं बल्कि आवश्यक जरुरतों पर काम करने का है।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर में पर्याप्त स्वच्छ एवं सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था तथा उचित संकेतक प्राथमिकता के आधार सुनिश्चित किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी नागरिक या आगंतुकों को ऐसी असुविधा का सामना न करना पड़े।









